टीम एबीएन, धनबाद। जोगता थाना क्षेत्र स्थित सिजुआ छह नम्बर में रविवार की शाम जंगल में बम विस्फोट की चपेट में आकर तीन बच्चे घायल हो गये हैं। सभी को इलाज के लिए धनबाद स्थित जालान अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल बच्चों में से दो की हालत गंभीर बतायी जा रही है।
फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश करने में जुटी है।बताया जाता है कि सिजुआ छह नंबर स्थित जंगल में कुछ बच्चे बेर तोड़ने गये हुए थे। इसी दौरान एक बच्चे ने बेर के पेड़ पर पत्थर चलाया, जो नीचे आकर झाड़ियों में छिपा कर रखे गए एक देशी बम पर गिरा, जिससे बम फट गया, जिसकी चपेट में वहां मौजूद शोहराब, समर और शशांक आ गये।
बम की आवाज पर वहां पहुंचे स्थानीय लोगों और बच्चों के परिजनों ने तत्काल तीनो बच्चों को इलाज के लिए धनबाद के जालान अस्पताल में भर्ती कराया, जहां समर और शशांक की गम्भीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर स्थित मिशन अस्पताल रेफर कर दिया है। वहीं शोहराब के दोनों पांव में चोटें आयी है। वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है। सभी बच्चों की उम्र 10 से 12 साल के बीच बतायी जा रही है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse