दशम फॉल : मेला दिखाने के बहाने डिस्ट की हत्या

 

  • दोस्त की नई बाइक पर थी नजर, मेला दिखाने के बहाने ले गया और कर दिया मर्डर

टीम एबीएन, रांची। दशम फॉल थाना क्षेत्र के नवाडीह कटिंग एनएच के पास अनिल महतो की हत्या कर शव फेंकने के मामले का रांची पुलिस ने खुलासा कर लिया है। अपराधियों ने बाइक लूटने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया है। मामले में पुलिस ने तमाड़ निवासी शिव चरण मुंडा और अड़की के रवि सिंह मुंडा को गिरफ्तार किया है।

इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि आरोपी शिव चरण और अनिल के बीच दोस्ती थी। दोनों ही डोरंडा इलाके में किराये का मकान लेकर रहते थे, दोनों मजदूरी का काम किया करते थे। अनिल ने हाल के दिनों में एक बाइक खरीदी थी। उस बाइक पर आरोपी शिव चरण की नजर थी। उसने बाइक लूटने का प्लान बनाया। बीते 27 जनवरी को आरोपी शिव चरण अपने दोस्त अनिल को तमाड़ मेला दिखाने के लिए ले गया। इस दौरान उसने एक बेंत भी खरीदी। 

उस बेंत को उसने पेड़ के पीछे पहले ही छिपाकर रख दिया। जिसके बाद मेला देखकर लौटने के दौरान नवाडीह के पास अनिल से बाइक रुकवायी और पेड़ के पीछे झाड़ियों में छिपाये हुए बेंत को निकाला। फिर उसी बेंत से मारकर आरोपी ने अनिल की हत्या कर दी।

अनिल की हत्या करने के बाद शिव चरण उसकी बाइक लेकर फरार हो गया। घटना को अंजाम देकर शिव चरण डोरंडा अपने घर आ गया, जिसके बाद उसने अनिल की बाइक को 13 हजार रुपये में रवि मुंडा को बेच दी। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस उन्हें जेल भेज दिया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse