जन्म से नहीं अपितु कर्म से होता है छोटा-बड़ा : वीरेंद्र बिमल

 

  • समर्पण, पारिवारिक संबंध, ध्येय निष्ठता के कारण होता है सामाजिक परिवर्तन : तिलकराज मंगलम
  • विहिप का धर्मरक्षा निधि समर्पण कार्यक्रम 12 फरवरी से : डॉ बिरेन्द्र साहू

टीम एबीएन, रांची। विश्व हिंदू परिषद कार्यकारिणी की बैठक आज दिनांक 5 फरवरी 2022 को अपराह्न 1 बजे हरमू रोड स्थित विश्व हिंदू परिषद प्रांत कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता विश्व हिंदू परिषद झारखंड प्रांत कार्याध्यक्ष तिलक राज मंगलम तथा संचालन प्रांत मंत्री डॉ बिरेन्द्र साहू ने किया। बैठक का प्रारंभ संत रविदास जयंती के पावन बेला पर उनके चित्र के सामने दीप प्रज्वलन व पुष्प अर्पण करके किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्र मंत्री वीरेंद्र विमल ने कहा संत रविदास एक महान संत थे। वे जाति भेद को मिथ्या मानते थे। व्यक्ति जन्म से कोई ऊंच-नीच नहीं अपितु कर्म से छोटा-बड़ा होता है। उन्होंने कहा मुस्लिम आक्रांताओं के द्वारा संत रविदास को समाज के साथ सभी को मुसलमान बनने का दबाव निरंतर डालते रहें परंतु हिंदू एवं हिंदुत्व में अटूट श्रद्धा संत रविदास में थी। उस श्रद्धा को आक्रांताओं ने नहीं तोड़ पाई। 

संत रविदास ने कहा था :- वेद धर्म त्यागुं नहीं, जो गल चलै कटार। उन्होंने कहा संत रविदास चंवर वंश के क्षत्रिय कुल के थे, जिनका गोत्र पिप्पल था। परंतु मुस्लिम आक्रांताओं के कारण उन्हें चमड़े के वस्तु तक का निर्माण करना पड़ा।

कार्याध्यक्ष तिलक राज मंगलम ने कहा कार्यकर्ताओं के समर्पण, परिवारिक संबंध, ध्येय निष्ठता के कारण ही सामाजिक परिवर्तन संभव हो रहा है। हिंदू एवं हिंदुत्व चेतना जागरण से देश की चुनौतियों का सामना करने की आज परंपरा भी बन रही है। धर्मांतरण, जिहाद, घुसपैठ, नक्सलवाद जैसे गतिविधियों के कारण देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए खतरा बनता जा रहा है।
प्रांत मंत्री डॉ बिरेन्द्र साहु ने बताया झारखंड प्रांत के सभी जिलों की बैठक 6 एवं 7 फरवरी,2023 को होगी। 

वार्षिक धर्मरक्षा निधि समर्पण कार्यक्रम 12 फरवरी से 26 फरवरी के बीच किया जाएगा। इस बीच 12 फरवरी एवं 19 फरवरी को महाअभियान के निमित्त दिन भर का समय निकालकर कार्यकर्ता संपर्क करके समर्पण अभियान चलायेंगे। बैठक में सभी जिला के पालक अधिकारी घोषित किये गये।

बैठक में प्रांत उपाध्यक्ष सुनील गुप्ता, प्रांत सहकोषाध्यक्ष शिव शंकर साबू, प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह, प्रांत सहमंत्री रंगनाथ महतो, विशेष संपर्क प्रांत प्रमुख अरविंद सिंह, गोरक्षा प्रांत प्रमुख गिरजा शंकर पांडे, बजरंग दल प्रांत संयोजक दीपक ठाकुर, किशुन झा, विकास कुमार, डॉ कश्यप बाल गोविंद, सच्चिदानंद देव, केशव चंद्र साय, संदीप मंडल, सोनू सिंह, संजय चौरसिया, हरेराम ओझा, संजय वर्मा, विशाल साहू, रवि कुमार वर्मा, विनय कुमार, रवि शंकर राय सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त जानकारी प्रान्त मंत्री डॉ बिरेन्द्र साहू ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse