सुपर डिविजन क्रिकेट लीग : एलसीसीबी को 77 रनों से हराकर क्रिकेट ट्रेनिंग सेंटर ए चैंपियन

 

  • क्रिकेट देता है आपसी सद्भावना व भाईचारा की शिक्षा : एसपी

टीम एबीएन, लोहरदगा। लोहरदगा सुपर डिविजन क्रिकेट लीग का फाइनल मैच बीएस कॉलेज स्टेडियम में क्रिकेट ट्रेनिंग सेंटर ए और एलसीसीबी के बीच खेला गया। जिसमें क्रिकेट ट्रेनिंग सेंटर ए ने एलसीसीबी को 77 रनों से पराजित कर दिया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए क्रिकेट ट्रेनिंग सेंटर ए ने निर्धारित 40 ओवरों का मैच में खेलते हुए 29 ओवरों में 158 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी। टीम की ओर से जितेंद्र कुमार ने 57 प्रेम कुमार ने 34 जयजीत चौबे ने 17 और गौतम सिंह राजपूत ने 11 रनों का योगदान दिया। एल सी सी बी की ओर से पंकज गुप्ता ने 35 रन देकर 4 विकास कुमार गिरि ने 24 रन देकर दो अमित कुमार गुप्ता ने 20 रन देकर दो तथा आशुतोष सिंह ने 27 रन देकर एक विकेट लिया। जवाबी पारी खेलते हुए एल सी सी बी की टीम 22.2 ओवरों में 81 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी। टीम की ओर से अमित कुमार 35 तथा सुधांशु सिंह ने 14 रन को छोड़कर किसी भी बल्लेबाज का कोई खास योगदान नहीं रहा।

 क्रिकेट ट्रेनिंग सेंटर की ओर से बॉलिंग करते हुए आदित्य कुमार ने 6.2 ओवरों में 11 रन देकर छह विकेट लिया विकास कुमार नायक ने 3 विकेट तथा जतिन ने एक विकेट लिया। इससे पहले मैच का विधिवत उद्घाटन लोहरदगा के एसपी आर राम कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। मौके पर उन्होंने कहा कि क्रिकेट भद्र लोगों का खेल है जहां सद्भावना और आपसी भाईचारा की शिक्षा मिलती है। 

क्रिकेट एसोसिएशन के जिला सचिव अलोक रॉय ने कहा की खेल मे हार जीत लगा रहता है हार और जीत से दोनों टीमों को शिक्षा लेने की आवश्यकता है। जो अनुशासित होकर नेतृत्व की भावना से खेलेगा आगे बढ़ेगा ही, क्रिकेट समर्पण की भावना का खेल है, यहां प्रतियोगिता मे सभी खिलाडियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है और अच्छा करने की आवश्यकता है। 

मैच के अंत में पुरस्कार वितरण समारोह में लोहरदगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष भास्कर दास गुप्ता, सचिव आलोक राय, उपाध्यक्ष किशोर कुमार वर्मा, उपसचिव प्रवीण प्रसाद, कोषाध्यक्ष नियाज मालिक, कार्यकारिणी सदस्य मुकेश दुबे, वेटरन क्रिकेट खिलाड़ी सरोज कुमार तथा सुकेश कुमार उपस्थित थे।

 रनर अप टीम एलसीसीबी को तथा विनर क्रिकेट ट्रेनिंग सेंटर को सभी अतिथियों ने मिलकर पुरस्कार दिया। स्वागत भाषण सचिव आलोक राय तथा धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष किशोर कुमार वर्मा ने किया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse