कोयला के अवैध खनन के दौरान एक मजदूर की मौत

 

टीम एबीएन, रांची। सीसीएल ओपेनकास्ट माइंस के पास कोयले के अवैध खनन के दौरान चाल धंस गया है। इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गयी है। मृतक मुफस्सिल थाना इलाके के महुआटांड निवासी प्रकाश पासवान था। बताया जा रहा है कि सीसीएल ओपेनकास्ट माइंस के ठीक पीछे कुछ लोगों द्वारा अवैध कोयला खदान का संचालन किया जा रहा था। 

इसी खदान में कोयला काटने का काम किया जा रहा था। इसी दौरान चाल धंस गया और प्रकाश उसमें दब गया। घटना के बाद उसके साथ गये मजदूर और खंता संचालक वहां से फरार हो गये। मामले की सूचना पर स्थानीय मुखिया शिवनाथ साव, वार्ड सदस्य जगदीश पहुंचे और पुलिस को सूचित किया।

सीसीएल इलाके में कोयला खनन का काम वर्षों से होता रहा है। इस खनन में कई माफिया जुटे हैं जो मजदूरों से कोयला निकलवा कर बाइक, बैलगाड़ी से तस्करी करवाते हैं। 

हाल के दो वर्ष के दरमियान इलीगल कोयला माइंस को भरने का काम सीसीएल और पुलिस के द्वारा करवाया जाता रहा, लेकिन माफिया अपनी करतूतों से बाज नहीं आ रहे हैं। बताया जाता है कि तीन चार दिनों पूर्व भदुआ इलाके में भी एक मजदूर खंता में गिरकर मर गया था।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse