देवघर : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे अनुकूल चंद्र आश्रम

 

टीम एबीएन, देवघर/ रांची। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह देवघर दौरे पर हैं। अपने प्रवास के दूसरे दिन अमित शाह सत्संग नगर स्थित अनुकूल चंद्र आश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने स्वामी अनुकूल चंद्र को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनका आशीर्वाद लिया।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपनी पत्नी के साथ देवघर स्थित सत्संग नगर के स्वामी अनुकुल चंद्र आश्रम पहुंचे। उनके साथ देवघर सांसद निशिकांत दूबे भी मौजूद रहे। आश्रम में उन्होंने स्वामी अनुकूल चंद्र के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया। यहां पर धर्मिक विषयों को लेकर आश्रम में उपस्थित गुरु बबाई दा से केंद्रीय गृहमंत्री ने चर्चा भी की। इसके साथ ही यहां से निकलने के पूर्व सत्संग आश्रम को आर्थिक रूप से मदद करने का भी आश्वासन अमित शाह ने दिया।

अमित शाह ने आश्रम के गुरु के साथ कई विषयों को लेकर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पहले से ही इस आश्रम की चर्चा उन्होंने सुन रखी थी। लेकिन कभी आने का मौका नहीं मिल पाया। इस बार देवघर में रात्रि विश्राम करने का अवसर मिला और वो सुबह की यहां दर्शन के लिए उपस्थित हो गये। बता दें कि आश्रम के दौरे के बाद केंद्रीय गृहमंत्री देवघर एयरपोर्ट जायेंगे और वहीं से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse