एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को प्रसिद्ध रहस्यवादी कवि एवं सुधारक संत रविदास की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पीएम मोदी ने संत रविदास की दृष्टि के अनुरूप एक न्यायप्रिय, सौहार्दपूर्ण और समृद्ध समाज के निर्माण के संकल्प को दोहराया। संत रविदास के देशभर में बड़ी संख्या में अनुयायी हैं, खासकर दलितों के एक वर्ग के बीच।
पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि संत रविदास जी की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए हम उनके महान संदेशों का स्मरण करते हैं। इस अवसर पर हम उनके विचारों के अनुरूप न्यायप्रिय, सौहार्दपूर्ण और समृद्ध समाज के अपने संकल्प को दोहराते हैं। उन्होंने कहा कि संत रविदास के मार्ग पर चलकर ही हम कई पहलों के जरिये गरीबों की सेवा और उनका सशक्तिकरण कर रहे हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse