महिला टी-20 वर्ल्ड कप : ट्रॉफी उठाने को बेताब टीम इंडिया की पाकिस्तान से पहली टक्कर

 

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम महिला टी20 वर्ल्ड कप 2023 में शानदार प्रदर्शन को लेकर आश्वस्त है। टीम इंडिया ने केपटाउन पहुंचकर प्रैक्टिस शुरू कर दी है। हरमनप्रीत कौर इस टूर्नामेंट पर कब्जा करने के लिए लालायित हैं। 

हरमन ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि वह इस आईसीसी के इस मेगा टूर्नामेंट में टीम का नेतृत्व करने को बेहद उत्साहित हैं। भारत ने अभी तक वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम नहीं किया है। ऐसे में उसकी कोशिश पहली बार ट्रॉफी पर कब्जा करने की है।
टीम इंडिया को पहले मैच में पाकिस्तान से भिड़ना है। भारत और पाकिस्तान की टीमें 12 फरवरी को आमने सामने होंगी। दोनों टीमों का मौजूदा टूर्नामेंट में यह पहला मुकाबला होगा। 4 फरवरी को सभी कप्तानों का फोटो सेशन हुआ जहां हरमनप्रीत कौर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान के साथ फोटो खिंचवाती हुई दिखाई दीं। 

हरमन ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर सभी 10 टीमों के कप्तानों संग फोटो शेयर किया है। भारतीय कप्तान ने कैप्शन लिखा कि फिर टीम का नेतृत्व करने को लेकर उत्साहित हूं। पूरा देश ट्रॉफी के साथ वेलकम को इंतजार कर रहा है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse