एबीएन सेंट्रल डेस्क। उच्चतम न्यायालय में पांच न्यायाधीशों की नियुक्ति की गई है। केंद्र सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय की ओर से शनिवार को अलग-अलग जारी अधिसूचनाओं अधिसूचना के अनुसार, शीर्ष अदालत में पांच न्यायाधीशों की नियुक्ति की गई है।
अधिसूचना के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने न्यायमूर्ति पंकज मित्तल, न्यायमूर्ति संजय करोल, न्यायमूर्ति पी वी संजय कुमार, न्यायमूर्ति अहसानुद्दीन अमानुल्लाह और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा को पदोन्नत कर उच्चतम न्यायालय का न्यायाधीश बनाने की स्वीकृति प्रदान की है। इन पांच न्यायाधीशों के सोमवार को पदभार ग्रहण करने की संभावना है।
पांचों न्यायाधीशों के पदभार ग्रहण करने के साथ ही शीर्ष अदालत के न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या 34 के मुकाबले बढ़कर 32 हो जायेगी। उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम की 31 जनवरी को दो अन्य न्यायाधीशों की पदोन्नति के लिए की गई सिफारिशें केंद्र सरकार के समक्ष लंबित हैं।
उच्चतम न्यायालय के छह सदस्यीय कॉलेजियम ने 13 दिसंबर 2022 को राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मिथल, पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति करोल, मणिपुर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति कुमार, पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अमानुल्लाह और इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति मिश्रा को पदोन्नत कर शीर्ष अदालत में न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की थी।
कॉलेजियम ने 31 जनवरी को इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति राजेश बिंदल और गुजरात उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरविंद कुमार को शीर्ष अदालत के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत करने की भी सिफारिश की थी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse