3.03 अरब डॉलर की छलांग के साथ विदेशी मुद्रा भंडार टॉप पर

 

  • सात महीने के उच्चतम स्तर 577 अरब डॉलर पर पहुंचा

एबीएन सेंट्रल डेस्क। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 27 जनवरी को समाप्त सप्ताह के दौरान 3.03 अरब डॉलर बढ़कर 576.76 अरब डॉलर हो गया। भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इससे पिछले सप्ताह विदेशी मुद्रा भंडार 1.72 अरब डॉलर बढ़कर 573.727 अरब डॉलर पर पहुंच गया था।

गौरतलब है कि अक्टूबर, 2021 में विदेशी मुद्रा भंडार 645 अरब डॉलर के उच्चस्तर पर पहुंच गया था। वैश्विक घटनाक्रमों के बीच केंद्रीय बैंक के रुपये की विनियम दर में तेज गिरावट को रोकने के लिए मुद्रा भंडार का उपयोग करने की वजह से बाद में इसमें गिरावट आयी थी।

केंद्रीय बैंक के साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार, कुल मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा कही जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियां  समीक्षाधीन सप्ताह में 2.66 अरब डॉलर बढ़कर 509.01 अरब डॉलर हो गईं। डॉलर में अभिव्यक्त किये की जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पाउंड और येन जैसे गैर-अमेरिकी मुद्राओं में आई घटबढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है।

इसके अलावा स्वर्ण भंडार का मूल्य आलोच्य सप्ताह में 31.6 करोड़ डॉलर बढ़कर 44.027 अरब डॉलर हो गया। आंकड़ों के अनुसार, विशेष आहरण अधिकार 4.6 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.478 अरब डॉलर हो गया। समीक्षाधीन सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष में रखा देश का मुद्रा भंडार 1.1 करोड़ डॉलर बढ़कर 5.23 अरब डॉलर हो गया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse