धनबाद : अपार्टमेंट में लगी भीषण आग में मरने वालों की संख्या 14 पहुंची, कई झुलसे

 

टीम एबीएन, धनबाद/ रांची। जिले में एक बार फिर अगलगी की वारदात हुई है। इस बार अगलगी की वारदात शहर के जोड़ा फाटक इलाके में हुई है। जोड़ा फाटक इलाके में स्थित आशीर्वाद टावर अपार्टमेंट में भीषण आग लग गयी है। इस अगलगी में 14 लोगों के मरने की खबर है, जिसमें 10 महिलाएं, 3 बच्चे और एक पुरुष शामिल हैं। जबकि कई लोग घायल हुए हैं। 

आग में झुलसे लोगों को बाहर निकाला गया। 13 मंजिला अपार्टमेंट में करीब 100 फ्लैट हैं। इनमें बच्चे और बड़े से लेकर करीब 400 से अधिक लोगों के रहने की बात कही जा रही है। इस इलाके का यह सबसे बड़ा अपार्टमेंट माना जाता है। आग लगने के बाद अपार्टमेंट में फंसे लोगों को निकालकर अस्पताल तक ले जाने के लिए दस से अधिक एम्बुलेंस लगी हुई है। बताया जा रहा है कि आग पहले दूसरे तल्ले पर लगी। इसके बाद यह आग तीसरे तल्ले तक पहुंच गयी। देखते ही देखते आग ने भयावह रूप ले लिया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा है कि पूरे मामले को वो खुद देख रहे हैं। उन्होंने कहा है कि परमात्मा शोकाकुल परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। वहीं डीसी और एसएसपी ने कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है। उन्होंने 14 मौत होने की पुष्टि की है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

इन दिनों झारखंड के अलग-अलग इलाके में आग लगने की घटना लगातार हो रही है, दो दिन पहले ही धनबाद के हाजरा हॉस्पिटल में आग लगी थी, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं हजारीबाग और चाईबासा में भी अगलगी की वारदात हुई है, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी। मरने वालों में तीन बच्चे शामिल हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse