टीम एबीएन, धनबाद/ रांची। जिले में एकबार फिर अगलगी की वारदात हुई है। इस बार अगलगी की वारदात शहर के जोड़ा फाटक इलाके में हुई है। जोड़ा फाटक इलाके में स्थित आशीर्वाद टावर अपार्टमेंट में भीषण आग लग गई है। इस अगलगी में तीन लोगों के मरने की खबर है। जबकि कई लोगों के फंसे होने की आशंका है, मरने वालों में दो महिला और एक बच्ची शामिल है। सूचना मिलते अग्निशमन की गाड़ियां मौके पर पहुंची।
बता दें कि धनबाद शहर के व्यस्ततम इलाके जोड़ा फाटक में देर शाम एक अपार्टमेंट में आग लग गयी। आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों ने तुरंत अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गई और आग बुझाने की कोशिश में जुटी है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse