टीम एबीएन, दारू (हजारीबाग)। बीडीजेजे इंटर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो शंकरचन्द्र पाठक मंगलवार को सेवानिवृत हो गए। इस अवसर पर महाविद्यालय में एक सादा समारोह का आयोजन कर उनकी विदाई दी गई। इस अवसर पर उन्हें महाविद्यालय के सचिव प्रेमचंद देव ने अंगवस्त्र व सम्मान पत्र देकर सम्मनित किया। इसके अलावे महाविद्यालय के शासी निकाय के शिक्षविद सदस्य डॉ अर्जुन प्रसाद ने बुके देकर सम्मानित किया।
महाविद्यालय सचिव श्री देव ने कहा कि महाविद्यालय के स्थापना काल से जुड़े सभी कर्मचारियों में पाठक जी अंतिम व्यख्याता थे जो आज सेवानिवृत हो गए। श्री पाठक महाविद्यालय में वर्ष 1989 में वाणिज्य विभाग में व्याख्याता पद पर नियुक्त हुए थे। उन्होंने 31 मार्च 2022 को प्राचार्य के पदभार संभाला था। अपने दस माह के अल्पकाल मे महाविद्यालय के विकास में काफी योगदान दिया जो बहुत ही सराहनीय रहा। इसे महाविद्यालय के इतिहास में भुलाया नही जाएगा।
वही सेवा निवृत्त प्राचार्य प्रो पाठक ने अपने संबोधन में कहा कि मैं अपने ड्यूटी से अवकाश तो अवश्य ही ले रहा हंू लेकिन विद्यालय के प्रति मेरी जिम्मेवारी कम नही हुई है। मेरी जब भी जरूरत होगी मैं महाविद्यालय की सेवा के लिए तत्पर रहूँगा। मौके पर पूर्व प्राचार्य रविकांत मिश्र, नरेंद्र प्रसाद, महेंद्र प्रसाद, बैद्यनाथ प्रसाद, ओम प्रकाश, अनुग्रह नारायण शर्मा, मीना कुमारी, सुरेश प्रसाद, विष्णु ठाकुर, संजय कुमार , दिलचंद शर्मा, धनेश्वर शर्मा, दीपक प्रसाद कुशवाहा, प्रह्लाद सागर, सुनीता कुमारी , प्रियंका मेहता, शशि शेखर मिश्र, कुमार रितिक मिश्र, विपेंद्र प्रकाश, लीला कुमारी, खेमलाल यादव, सुदर्शन प्रसाद, इंद्रनाथ प्रसाद, कृष्णकांत रवि मौजूद थे। इसके अलावे प्राचार्य के पुत्र पवन कुमार पाठक, डॉ प्रवीण कुमार, रमेश कुमार,राजकुमार अग्रवाल व मो सलीम भी उपस्थित थे।
भूमेश्वर प्रसाद वर्मा बने प्राचार्य : महाविद्यालय के समाज शास्त्र के विभागध्यक्ष प्रो भुनेश्वर प्रसाद वर्मा महाविद्यालय के प्राचार्य बने। प्रभार लेने के बाद उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मैं अपना जिम्मेवारी ईमानदारी व निष्ठा के साथ निर्वाहन करूंगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse