गुलामी के प्रतीकों से मुक्ति दिलाने को सरकार प्रयासरत : द्रौपदी मुर्मू

 

  • पढ़ें आम बजट पर राष्ट्रपति के अभिभाषण की 10 मुख्य बातें... 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। संसद के बजट सत्र की आज शुरूआत हो गई। बजट सत्र की शुरुआत में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित किया। इस दौरान राष्ट्रपति ने आतंकवाद, इंफ्रास्ट्रक्चर, मेड इन इंडिया, ग्रीन ग्रोथ जैसे मुद्दों पर बात की और कहा कि यह सरकार बिना डरे काम कर रही है। राष्ट्रपति ने सर्जिकल स्ट्राइक, आतंकवाद पर सख्ती और आर्टिकल 370 हटाने जैसे अहम फैसलों का जिक्र किया। राष्ट्रपति ने देश की जनता का आभार जताया कि उन्होंने लगातार दो कार्यकाल स्थायी सरकार चुनी। आइए जानते हैं कि राष्ट्रपति के भाषण की 10 बड़ी बातें : - 

  1. ग्रीन ग्रोथ पर सरकार का ध्यान : राष्ट्रपति  द्रौपदी  मुर्मू ने अपने अभिभाषण में कहा कि  भारत ने उस सोच को बदला है, जो प्रगति और प्रकृति को परस्पर विरोधी मानती थी। मेरी सरकार ग्रीन ग्रोथ पर ध्यान दे रही है और पूरे विश्व को मिशन लाइफ से जोड़ने पर बल दे रही है।  
  2. एविएशन सेक्टर में तेजी से बढ़ रहा : राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि देश का एविएशन सेक्टर तेजी से आगे बढ़ रहा है। आज भारत दुनिया का तीसरा बड़ा एविएशन बाजार बन चुका है। इसमें उड़ान योजना की बड़ी भूमिका है, जिससे क्षेत्रीय उड़ानों को बढ़ावा मिल रहा है।  
  3. पंच-प्रेरणा से आगे बढ़ रहा देश : राष्ट्रपति ने कहा कि आजादी के अमृतकाल में देश पंच प्रेरणा से आगे बढ़ रहा है। जिसमें गुलामी के हर निशान, हर मानसिकता से मुक्ति दिलाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसके तहत ही राजपथ अब कर्तव्य पथ बन चुका है। मुगल गार्डन अब अमृत उद्यान के नाम से जाना जायेगा।  
  4. मेड इन इंडिया का मिल रहा फायदा : राष्ट्रपति ने कहा कि मेड इन इंडिया अभियान और आत्मनिर्भर भारत अभियान का फायदा मिलना शुरू हो गया है। देश में मैन्युफैक्चरिंग की क्षमता बढ़ रही है और बड़ी बड़ी कंपनियां भारत आ रही हैं। हमारा रक्षा निर्यात छह गुना हो गया है। आईएनएस विक्रांत के रूप में पहला स्वदेशी एयरक्राफ्ट नौसेना में शामिल हुआ।  
  5. डिजिटल व्यवस्था पर जोर : राष्ट्रपति ने कहा कि मेरी सरकार ने बीते सालों में डिजिटल इंडिया के तौर पर पारदर्शी व्यवस्था तैयार की है। 300 से ज्यादा योजनाओं के करीब 27 लाख करोड़ रुपये सीधे लाभार्थियों के खाते में पहुंचे हैं। सरकारी कामों में टेंडर और खरीद के लिए ई-मार्केट प्लेस की व्यवस्था है। कैश लेस व्यवस्था में पारदर्शिता आयी। 
  6. सुभाष चंद्र बोस, आजाद हिंद फौज को दिया सम्मान : राष्ट्रपति ने कहा कि उनकी सरकार ने सुभाष चंद्र बोस और आजाद  हिंद फौज को सम्मान दिया है। नेताजी के नाम पर भव्य म्यूजियम का उद्घाटन किया है। परमवीर चक्र विजेताओं के नामों पर अंडमान निकोबार के द्वीपों का नामकरण किया गया है। राष्ट्रपति ने कहा कि एक तरफ हम शंकराचार्ज, भगवान बसेश्वर, गुरुनानक देव जी के बताये रास्तों पर चल रहे हैं, वहीं तकनीक में भी भारत हब बनता जा रहा है।  
  7. महिला सशक्तिकरण सरकार की प्राथमिकता : राष्ट्रपति ने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की सफलता आज  हम देख रहे हैं। देश में पहली बार महिलाओं की संख्या पुरुषों की तुलना में ज्यादा हुई है। महिलाओं के स्वास्थ्य में भी सुधार हुआ है। आज किसी भी  कार्यक्षेत्र में महिलाओं के लिए कोई बंदिश नहीं है। हमारी सरकार में मातृत्व अवकाश को बढ़ाया गया है। मुद्रा योजना की 70 फीसदी लाभार्थी महिलाएं हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि तीन लाख महिला किसानों को पीएम किसान योजना के तहत 54 हजार करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए। महिला सशक्तिकरण मेरी सरकार की हर योजना का आधार है। सरकार ने कोरोना महामारी के दौरान देश के गरीब कल्याण को प्राथमिकता में रखा। सरकार ने सुनिश्चित किया कि कोई भी गरीब भूखा ना सोये।  
  8. इंफ्रास्ट्रक्चर  विकास पर फोकस : राष्ट्रपति ने कहा कि बीते आठ सालों में देश में मेट्रो नेटवर्क तीन गुना से ज्यादा बढ़ा है। देश के 27 शहरों में मेट्रो ट्रेन चलाने की योजना पर काम हो रहा है। साथ ही देश में 100 से ज्यादा नए वाटरवे, देश के ट्रांसपोर्ट सेक्टर का कायाकल्प करेंगे।  पीएम ग्राम सड़क योजना में नौ वर्षों में सड़कों का नेटवर्क दोगुना हो गया। देश की 99 प्रतिशत बस्तियां सड़क मार्ग से जुड़ चुकी हैं। 
  9. सैन्य रूप से सक्षम बनने पर जोर : राष्ट्रपति ने कहा कि भारत अपनी सैन्य शक्ति को आधुनिक बनाने पर जोर दे रहा है। आतंकवाद को लेकर भारत ने कड़ा रुख अपनाया है। हर मंच पर भारत की आवाज गंभीरता से सुनी जा रही है।  
  10. स्टार्टअप हब बना भारत : भारतीय युवा आज इनोवेशन की ताकत  दिखा रहे हैं। इसी का नतीजा है कि देश में स्टार्टअप की संख्या 90 हजार के पार हो गई है। अग्निवीर योजना से सरकार को लाभ होगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse