एबीएन सेंट्रल डेस्क। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मंगलवार राष्ट्रीय महिला आयोग के 31वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करेंगी।केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने सोमवार को यहां बताया कि राष्ट्रीय महिला आयोग अपने स्थापना दिवस के अवसर पर दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। कार्यक्रम का विषय सशक्त नारी सशक्त भारत है। इसका उद्देश्य उन महिलाओं की सफलता का सम्मान करना है, जिन्होंने अपनी जीवन-यात्रा में उत्कृष्टता प्राप्त की और अमिट छाप छोड़ी है।
इस अवसर पर केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी और राज्यमंत्री डॉ मुंजपरा महेन्द्रभाई भी उपस्थित होंगे। समारोह में राष्ट्रीय महिला आयोग, राज्य महिला आयोगों, दूतावासों, विधि समुदाय के दिग्गज, महिला और बाल विकास विभागों के अधिकारी, विधायक, विश्वविद्यालयों-कॉलेजों की फैकल्टी और छात्र, पुलिस विभाग, सेना और अर्ध सैन्य बलों के अधिकारी, राष्ट्रीय और राज्य विधिक सेवाओं के अधिकारी, राष्ट्रीय महिला आयोग की सलाहकार समिति के सदस्य, आयोग के पूर्व-अध्यक्ष और सदस्य तथा गैर-सरकारी संगठन शामिल होंगे।
समारोह के दूसरे दिन, उन विशिष्ट महिलाओं के साथ एक समूह चर्चा आयोजित की जायेगी, जिन्होंने अनेक लोगों को प्रेरणा और सशक्तीकरण का मार्ग दिखाया है। इस चर्चा के माध्यम से आयोग का उद्देश्य एक ऐसा मंच उपलब्ध कराना है, जहां विभिन्न सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि से संबंधित महिलाओं की निर्णय लेने और नेतृत्व की भूमिकाओं में लैंगिक समानता पर ध्यान केंद्रित करने विविध विचारों का आदान-प्रदान हो सके।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse