एबीएन सेंट्रल डेस्क। आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में केंद्र सरकार के विशेष छूट कार्यक्रम के तहत गणतंत्र दिवस पर महाराष्ट्र की जेलों से कुल 189 कैदियों को रिहा किया जायेगा, जिनमें से तीन ठाणे सेंट्रल जेल से हैं। एक अधिकारी ने कहा कि ठाणे के तीन कैदी हत्या के प्रयास और अन्य अपराधों के लिए जेल की सजा काट रहे हैं।
अधिकारी कहा कि विशेष छूट कार्यक्रम के तहत कुछ कैदियों को सजा की अवधि दौरान अच्छे आचरण के लिए 26 जनवरी और 15 अगस्त को रिहा किया जाएगा। महाराष्ट्र के कुल 189 कैदियों को रिहा किया जायेगा। उन्होंने कहा कि कैदियों का चयन उम्र, जेल में बिताये समय, दिव्यांगता, स्वास्थ्य समेत अन्य पहलुओं के आधार पर किया जाता है।
अधिकारियों ने बताया कि ठाणे सेंट्रल जेल में 4,569 कैदी हैं, जिनमें 132 महिलाएं हैं। इनमें 52 कैदी 70 साल से ऊपर के हैं और 386 कैदी 20 साल से कम उम्र के हैं।
हालांकि, जेल की क्षमता सिर्फ 1,105 कैदियों की है। उन्होंने कहा कि रिहा किए जाने वाले कुल कैदियों में 30 बांग्लादेशी और इतनी ही संख्या में नाइजीरियाई शामिल हैं। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, महाराष्ट्र में जेल के कैदियों की कुल संख्या 43,090 है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse