टीम एबीएन, चाईबासा/ रांची। पश्चिमी सिंहभूम जिला की चक्रधरपुर में पुलिस और पीएलएफआई नक्सलियों के बीच शनिवार देर रात मुठभेड़ हो गयी। बांगुर जंगल में दिकी लता गांव के पास हुए एनकाउंटर में पुलिस और पीएलएफआई नक्सलियों के बीच दोनों ओर से कई राउंड गोलियां चली हैं। पश्चिमी सिंहभूम एसपी आशुतोष शेखर ने घटना की पुष्टि की है। पश्चिमी सिंहभूम में नक्सलियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। इसमें सुरक्षा बलों को सफलता भी मिल रही है और कई मौकों पर नक्सलियों के साथ उनका आमना-सामना भी हो रही है।
शनिवार देर रात पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ को लेकर बताया जा रहा है कि पश्चिमी सिंहभूम जिला के घोर नक्सल प्रभावित बांगुर जंगल में दिकी लता गांव के पास नक्सली संगठन पीएलएफआई के एक दस्ते के आने की सूचना पुलिस को मिली थी। बांगुर का घना जंगल शनिवार देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। नक्सलियों और सुरक्षा बलों की तरफ से 30 से 35 राउंड गोलियां चली। इस कार्रवाई में लगभग 15 मिनट तक दोनों ओर से फायरिंग होती रही, थोड़ी थोड़ी देर में रूक-रूककर दोनों ओर से गोलियां चल रही थीं। इस बीच करीब 35 राउंड फायरिंग होने के बाद गोली की आवाज थम गयी।
गोली बारी थमने के बाद जवानों ने जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया। बांगुर जंगल से बरामद सामग्री कुछ इस प्रकार है : .315 बोर की एक राइफल, 315 की एक मैगजीन, 315 बोर के चार जिंदा कारतूस, एक 9एमएम की लोडेड मैगजीन, 9एमएम की दो जिंदा गोली, एक टॉर्च, दो जिंस पैंट के साथ दैनिक उपयोग में आने वाली सामग्री शामिल है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse