टीम एबीएन, रांची। इनर व्हील क्लब ऑफ़ क्षितिज की ओर से रविवार को बड़गाई स्थित नेत्रहीन विद्यालय में गर्म कपड़े बांटे गये। 25 से अधिक जरूरतमंदों ने इसका लाभ लिया।
वहीं दो बच्चियों की आगे की पढ़ाई में मदद के लिए भी संस्था ने सहयोग किया और रजिस्ट्रेशन फीस की व्यवस्था की ताकि उनकी आगे की पढ़ाई चलती रहे। इस कार्यक्रम का संचालन क्लब की अध्यक्षा डॉ कविता तिवारी ने किया। वहीं, क्लब की सेक्रेटरी पिंकी पॉल, रानी सिंह, रेणु चौधरी, लवी राय आदि ने भी इस कार्यक्रम में अपना सहयोग दिया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse