संविधान लागू करने के लिए आखिर क्यों चुनी गयी 26 जनवरी की तारीख, यहां जानें...

 

टीम एबीएन रांची। कुछ ही दिनों में देश अपना 74वां गणतंत्र दिवस मनाने वाला है। संविधान लागू करने के लिए 26 जनवरी का दिन ही चुना गया। ऐसा क्यों?

जानिये इसका इतिहास...

देशभर में हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस साल देश अपना 74वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। हर वर्ष की तरह इस बार भी हर्षोल्लास और धूमधाम से इस त्यौहार का जश्न मनाया जायेगा। तिरंगा फहराने के साथ ही 26 जनवरी की परेड का भी लोग इस दिन आनंद उठाते हैं। हालांकि हर बार गणतंत्र दिवस आते ही कई लोगों के मन में यह सवाल आता होगा कि आखिर देश को गणतंत्र घोषित करने के लिए 26 जनवरी की तारीख को ही क्यों चुना गया?

 साल 1950 में भारत को एक गणतंत्र राष्ट्र घोषित किया गया था। इसी दिन को चिह्नित करने के लिए हर साल 26 जनवरी मनाया जाता है। यह दिन भारतीय नागरिक की लोकतांत्रिक रूप से अपनी सरकार चुनने की शक्ति को दर्शाता है। 26 जनवरी का तारीख के दिन संविधान लागू करने के पीछे एक खास मकसद है। दरअसल पहले भारत में ब्रिटिश शासन से अगस्त 1947 को स्वतंत्रता प्राप्त की थी। लेकिन यह बहुत कम  लोग जानते होंगे कि अजादी से पहले तक 26 जनवरी को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता था। 31 दिसंबर 1929 को कांग्रेस के लाहौर अधिवेशन में जवाहर  लाल नेहरू की अध्यक्षता में एक प्रस्ताव पारित हुआ। 

इस प्रस्ताव में यह मांग की गयी थी कि अगर ब्रिटिश सरकार ने 26 जनवरी 1930 तक भारत उपनिवेश (डोमिनियन स्टेट) का दर्जा नहीं दिया तो भारत को पूर्ण स्वतंत्र घोषित कर दिया जायेगा। इसी के बाद 26 जनवरी 1930 को पहला स्वतंत्रता दिवस मनाया गया था और इसी दिन जवाहरलाल नेहरू ने तिरंगा फ हराया था। हालांकि बाद में 1947 में मिली आजादी के बाद 15 अगस्त को आधिकारिक रूप से  स्वतंत्र दिवस घोषित कर दिया गया। वहीं 26 जनवरी 1930 को पूर्ण स्वराज्य का प्रस्ताव लागू होने की तिथि को महत्व देने के लिए ही संविधान लागू करने के लिए 26 जनवरी का दिन चुना गया था। 

26 जनवरी 1949 मे भारत का संविधान बनकर पूरी तरह तैयार हो चुका था। लेकिन 26 जनवरी की महता को देखते हुए इसी दिन साल 1950 में संविधान लागू किया गया और देश को पूर्ण गणतंत्र घोषित किया गया। इसी साल पहली बार भारत में अपना पहला गणतंत्र मनाया था और तब से लेकर आज तक 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है  और यह खास बात है कि इस साल 2023 के गणतंत्र दिवस के अवसर पर सरस्वती पूजा भी की जायेगी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse