टीम एबीएन, रांची। झारखंड में अभी भी ऐसे कई बच्चे हैं, जो विद्यालय नहीं जाते या विद्यालय छोड़ चुके हैं इसलिए ऐसे बच्चों की पहचान कर उन्हें विद्यालय से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है। हेमंत सरकार इसके लिए लगातार प्रयास कर रही है। इस प्रयास में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के अन्तर्गत समग्र शिक्षा के तहत 03-18 साल के बच्चों के विद्यालय में नामांकित होने या नामांकित नहीं होने तथा विद्यालय से ड्रॉप आउट होने से संबंधित जानकारी लेने के लिए शिशु पंजी अद्यतन, 2022-23 संबंधी कार्य पूरे राज्य में नि:शुल्क किया जा रहा है।
सरकार का उद्देश्य है कि इस आयु वर्ग के सभी बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान की जाये। इस प्रयास की कड़ी को सशक्त करने के लिए सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों, शिक्षा विभाग के विभिन्न पदाधिकारियों एवं चिह्नित स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों द्वारा प्रत्येक परिवार में जाकर उक्त आयु वर्ग के स्कूल जाने वाले, नहीं जाने वाले एवं ड्रॉप आउट बच्चों की जानकारी ली जा रही है, जिसके आधार पर सरकार को राज्य में शिक्षा संबंधी आवश्यक नीति निर्माण एवं शिक्षा योजना में सहयोग मिलेगा। वहीं, इस कार्य में सभी का सहयोग अपेक्षित है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse