टीम एबीएन, कोडरमा। थाना क्षेत्र अंतर्गत कोलटेक्स के समीप शनिवार देर शाम को बाइक सवार युवक की हृदयविदारक मौत हो गयी। घटना के सम्बंध में मिली जानकारी के मुताबिक कोडरमा होते हुए बिहार की ओर जा रही ट्रक BR02GA 9359 घटनास्थल के समीप विपरीत दिशा से चली आ रही मोटरसाइकिल JH12G 3640 को जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे बाइक सवार युवक तिलैया थाना क्षेत्र के झल्पो निवासी अब्दुल अंसारी पिता गुलाम अंसारी सड़क पर गिर गया और ट्रक उसे कुचलते हुए फरार हो गयी, जिससे घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गयी। हालांकि स्थानीय लोगों की सतर्कता के कारण थाना के पास ट्रक छोड़ कर चालक कोडरमा थाना चला गया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse