बड़कागांव : अवैध कोयला लदे 29 ट्रैक्टर किये गये जब्त

 

  • अवैध कोयला कारोबारियों पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई 

टीम एबीएन, बड़कागांव। प्रखंड में इन दिनों लगातार अवैध कोयले का उत्खनन जोरों पर है साथ ही अवैध कोयला का उत्खनन कर बाहर भेजने की कार्य भी जारी है। इसी को देखते हुए सहायक वन संरक्षक एके परमार के नेतृत्व में मलडी, इंदिरा, बरबनिया, पसरिया के जंगल से 29 ट्रैक्टर में लगभग 200 टन अवैध कोयला जब्त कर बड़कागांव रेंज आफिस लाया गया। 

इस संबंध में सहायक वन संरक्षक एके परमार ने कहा कि बड़कागांव वन क्षेत्र के मालडी, इंद्रा, बरबनिया, पसारिया में अवैध कोयला उत्खनन कर डम्प कर रखे जाने की गुप्त सूचना मिली। जिसके बाद हजारीबाग वंरक्षी के टीम और बड़कागांव वंरक्षी की टीम के साथ एसआई अभय कुमार, वीरेंद्र उरांव ने मिलकर कार्रवाई करते हुए 29 ट्रैक्टर में लगभग 200 टन अवैध कोयला जब्त किया है। 

छापामारी दल में वनपाल रामचंद्र प्रसाद,अजय यादव, केशव महतो, भोला साव, मनोरंजन कुमार, विनोद बेसरा, कृष्ण प्रसाद महतो, चंदन कुमार सिंह, अशोक महतो, ओम प्रकाश शर्मा, महेश दास, सुजीत टोप्पो, विद्याभूषण केसरी, चेतन कुमार राम, सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse