टीम एबीएन, बड़कागांव। बड़कागांव थाना के नापो खुर्द गांव में 27 सितम्बर 2022 को नवविवाहिता पूजा को उसके ही पति शशि कुमार ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पोस्टमार्टम कराते हुए पति को जेल भेजा गया था। वहीं आक्रोशित ग्रामीणों ने घर में तोड़फोड़ व आगजनी किया था और घर में ही लाश को दफना दिया था।
पुलिस प्रशासन द्वारा पीडिता के परिजनों व ग्रामिणों को दो दिनों तक समझाने बुझाने का प्रयास किया था और लाश को कब्र से निकाल कर अंतिम संस्कार के लिए कहा था, लेकिन उनकी बातों को एक नहीं मानी थी। अब दोनों पक्षों के आपसी समझौते के बाद शनिवार को घर में ही कब्र में दफनाये लाश को निकालकर हिंदु रीति -रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार श्मशान घाट में किया गया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse