टीम एबीएन, चरही। चरही सीसीएल आफिसर्स क्लब में शुक्रवार को सीसीएल कोल माइंस आफिसर्स एसोसिएशन आफ इंडिया के तत्वावधान में वार्षिक बैठक सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि के रूप में सीएमओआई एपेक्स के अध्यक्ष दीनानाथ सिंह, उपाध्यक्ष सीएमओएआई एपेक्स मनोज कुमार, सीसीएल ब्रांच जनरल सेक्रेटरी केएल यादव, उपाध्यक्ष सीसीएल ब्रांच संतोष कुमार सिंह, सीएमओएआई कोषाध्यक्ष सीसीएल ब्रांच प्रशांत प्रियदर्शी, उपस्थित थे।
वही विशेष आमंत्रित गेस्ट के रूप में सीसीएल हजारीबाग एरिया महाप्रबंधक नीरज कुमार सिन्हा उपस्थित हुए। सभा को संबोधित करते हुए जीएम नीरज कुमार सिन्हा ने कोल माइंस आफिसर एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। साथ ही एसोसिएशन को और भी मजबूत बनाने को लेकर बाते कही। आगे बताया कि आए दिन देखा गया है कि अधिकारी रिटायरमेंट के बाद अधिकारी अपने ही पैसे को लेने के लिए आफिस के चक्कर लगाते हुए नजर आते हैं। यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण बात है। इसको लेकर भी एसोसिएशन में प्लान तैयार किया जाना चाहिए ताकि ससमय अधिकारियों को अपना रिटायरमेंट का पैसा मिल सके।
सीएमओएई एपेक्स अध्यक्ष दीनानाथ सिंह ने सभा को संबोधित करते आफिसर एसोसिएशन के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी आफिसर एसोसिएशन के सदस्यों को यकीन दिलाना चाहता हूं कि यह एसोसिएशन अपने आप में बहुत मजबूत है। आफिसर्स के हर समस्याओं का त्वरित निदान किया जाएगा। साथ ही आफिसर्स के लिए ड्रेस कोड का प्रस्ताव कोल सेक्रेटरी को भेजा गया है जो जल्द ही लागू किए जाएंगे। आगे सभी आफिसर्स के लिए एक हेल्थ स्मार्ट कार्ड बनाने का विचार लाया गया है। जिससे अधिकरी कहीं भी बिना कैश के अपना ईलाज करवा पाएंगे।
एपेक्स उपाध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि एसोसिएशन के माध्यम से समस्त अधिकारियों को लाभ मिले और जरूरत के समय में किसी भी अधिकारी को मेडिकल ईशु के दौरान उनके परिजनों को मोटी रकम के रूप में सहायता मिल सके। जिससे वह ईलाज करवा पाएंगे। अधिकारियों के लिए जो सीआईएल में नियम लागू है उसको व अन्य लाभ जल्द ही कोल सेक्रेटरी के पास रखा जाएगा। जिसमें पदोन्नति से लेकर मानदेय सहित कई बिंदू पर वार्ता कि जाएगी।
इस अवसर पर मुख्य रूप से पीओ झारखंड, पीओ पारेज, पीओ केदला, पीओ तापीन नार्थ, पीओ बसंतपुर, सीएमओएआई सीसीएल हजारीबाग अध्यक्ष एसके सिंह, बरूण कुमार, सेक्रेटरी हजारीबाग, आरिद कुमार, वाइस प्रेसिडेंट, सनी कुमार, वाइस प्रेसिडेंट, नितेश कुमार, जनरल सेक्रेटरी, रजनीश कुमार, जनरल सेक्रेट्री श्वेताभ कुमार, जनरल ट्रेजरी, पवन कुमार, देवानंद कुमार, विकास कुमार सहित सीसीएल हजारीबाग एरिया के सभी परियोजनाओं के अधिकारी उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse