टीम एबीएन, धनबाद/ रांची। धनबाद जिले अंतर्गत गोविंदपुर प्रखंड के सबसे सुदूरवर्ती गांव हरिहरपुर कुंभटांड़ टोला के किसान सुधीर महतो के खलिहान में अचानक आग लग गयी , हरिहरपुर के वार्ड प्रतिनिधि पप्पुलाल महतो, मुकेश महतो आदि ग्रामीणों के द्वारा सुचना मिलते ही युवा क्रांतिकारी रंजीत महतो के द्वारा आज गोविंदपुर प्रखंड के अंचल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी और धनबाद जिले के आपदा प्रबंधन विभागीय अधिकारियों को पिड़ित किसान के समस्याओं का अवगत करवाया गया,और युवा क्रांतिकारी रंजीत कुमार महतो के द्वारा आग्रह किया गया कि इस सुखाड़ के स्थिति में गरीब किसान सुधीर महतो के खलिहान में अगलगी घटना को संज्ञान में लेकर विभागीय स्तर के अधिकारियों से आकलन करवा कर पीड़ित किसान सुधीर महतो जी के मुवाअजा का भुगतान अतिशीघ्र करवाया जाए।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse