टीम एबीएन, रांची। शुक्रवार देर रात रायपुर में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच मैच से पहले टिकटों की जमकर कालाबाजारी करने के आरोप में पुलिस ने नौ दलालों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन टिकट दलालों को 4-5 अलग-अलग जगहों से पकड़ा है। पिछले कई दिनों से मैच की टिकट दलाली को लेकर शिकायतें हो रही थी। मैच को देखने के लिए 18 जनवरी शाम 4 बजे से फिर से ऑनलाइन टिकटों की बिक्री शुरू हो गयी, लेकिन टिकट चंद मिनटों में ही बिक गये। इतने बड़े आयोजन के लिए कोई भी टिकट ऑफलाइन नहीं बिका।
दबाव पड़ने पर पुलिस अधीक्षक कप्तान प्रशांत अग्रवाल के निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया और कई जगह छापे डाले गये।पुलिस ने बताया है कि कुल 9 बदमाशों के पास से 66 टिकट मिले थे। इस कार्रवाई में रोहित कुमार, अब्दुल सलाम, आदित्य श्रीवास्तव, अशोक दुबे, अभिषेक सिंह नाम के युवकों को गिरफ्तार किया गया है। टीम ने सिविल लाइन क्षेत्र के कटोरा तालाब के पास क्रिकेट मैच टिकटों की कालाबाजारी करते धमतरी जिले के कुरूद के गांधी चौक निवासी राहुल वारयानी (27), आकाश वारयानी (25) को पकड़कर उनके कब्जे से 25 नग टिकट बरामद किया।
शुक्रवार देर रात रायपुर के टिकरापारा क्षेत्र के पचपेढ़ी नाका के पास टिकटों की कालाबाजारी करते पचपेड़ी नाका सुधर्म जैन विहार कालोनी निवासी तनमय जैन(22वर्ष ) और महावीरनगर गुरूद्वारा के पास,न्यू राजेंद्रनगर निवासी अमनदीप सिंह (26) को पकड़कर उनके कब्जे से 19 नग टिकट जब्त किया। इसी तरह गंज इलाके में टिकट की कालाबाजारी करते रोहित कुमार झा (21), भाठागांव के अब्दुल सलाम (22), फेस टू रावतपुरा कालोनी के आदित्य श्रीवास्तव (23), प्रोफेसर कालोनी के अशोक दुबे (33) और महामाईपारा के अभिषेक सिंह (22) को पकड़ा गया।इनके पास से 22 टिकट बरामद किया गया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse