टीम एबीएन, रांची। झारखंड में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को सुदृढ़ व मजबूत बनाने के लिए आगामी 12 फरवरी को बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव रांची आएंगे। वे वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे और आगामी चुनावों के दौरान उन्हें एकजुट होकर प्रत्येक बूथ व पंचायत स्तर तक अपनी पहुंच को मजबूत बनाने का आह्वान करेंगे।
शुक्रवार को पटना में गोड्डा के पूर्व विधायक व झारखंड प्रदेश राजद के प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव ने मुलाकात के दौरान यह जानकारी दी। तेजस्वी यादव ने महासचिव संजय प्रसाद यादव से झारखंड में चल रही संगठन की गतिविधियों व वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर विचार-विमर्श किया।
मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने बताया कि तेजस्वी यादव का झारखंड दौरान अहम साबित होगा। झारखंड में पंचायत से प्रदेश स्तर तक राजद कैसे मजबूत हो, इसपर वे बात करेंगे और मजबूती के टिप्स देंगे।
तेजस्वी यादव से मुलाकात के मौके पर प्रदेश महासचिव संजय प्रसाद यादव के साथ बेलहर के विधायक मनोज यादव भी थे। इन लोगों ने बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री डॉ सुरेंद्र यादव और बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर यादव से भी की मुलाकात की और झारखंड की सांगठनिक व राजनीतिक स्थिति से अवगत कराया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse