टीम एबीएन, रांची। अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी इकाई ने विश्वविद्यालय संयोजक अभिषेक झा के नेतृत्व में कुलपति डॉ तपन कुमार सांडिल्य को 5 सूत्री मांग पत्र सौंपा।
आजसू ने 05 सूत्री मांग में क्रमशः
मौके पर विश्वविद्यालय संयोजक अभिषेक झा ने कहा कि आजसू द्वारा जो विषय विश्वविद्यालय प्रशासन के समक्ष रखे गए हैं। वह सभी विषय छात्र हित में अतिआवश्यक है। उन्होंने कहा आजसू सदैव छात्र हित में कार्यरत रहती है। छात्र हित में संघर्ष ही हमारी राजनीति है आजसू ने जिन विषयों की ओर विश्वविद्यालय प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करवाया है उनके पूर्ण होने से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं को सहूलियत होगी और विश्वविद्यालय भी झारखंड में अपना अलग पहचान बना पाएगा।
आजसू के मांग पत्र पर कुलपति श्री तपन कुमार शांडिल्य ने सहमति व्यक्त करते हुए कहा कि इन सभी मांगों पर विश्वविद्यालय प्रशासन सकारात्मक पहल कर जल्द से जल्द तमाम प्रक्रिया को पूर्ण करते हुए मांगों को पूरा करेगा।
मौके पर जय श्री जयसवाल, रोहित सिन्हा, जगत मुरारी, ऋषभ कुमार, बबलू महतो, मनजीत, सुशील, रोहित, हिमांशु, सूर्या, मुकेश, प्रणव गांगुली, सुमित आदि छात्र उपस्थित थे। उक्त जानकारी डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (आजसू) के संयोजक अभिषेक झा (9123131339) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse