झारखण्ड आ रहा गंगा विलास क्रूज, 21 को पहुंचेगा साहिबगंज

 

टीम एबीएन, रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वॉटरवे प्रोजेक्ट के तहत 13 जनवरी को वाराणसी से गंगा नदी में चलने वाले दुनिया के सबसे बड़े जिस गंगा विलास क्रूज को रवाना किया था। वह अब झारखंड भी पहुंचने वाला है। गंगा विलास क्रूज को 23 जनवरी को साहिबगंज पहुंचना था, लेकिन दो दिन पहले ही यानी 21 जनवरी को क्रूज यहां पहुंच जायेगा। साहिबगंज के डीसी रामनिवास यादव ने भी इसकी पुष्टि की है कि गंगा विलास क्रूज तय समय से पहले 21 जनवरी तक आने की सूचना मिली है।

गंगा विलास क्रूज विदेशी सैलानियों को लेकर गंगा नदी में सबसे लंबी यात्रा पर निकला है। जब यह क्रूज साहिबगंज पहुंचेगा तब इन विदेशी सैलानियों का स्वागत यहां किया जायेगा। स्थानीय जिला प्रशासन द्वारा इनके स्वागत की तैयारी भी कर ली गयी है। हालांकि इसकी आधिकारिक औपचारिकता के लिए जिला प्रशासन ने संचालकों से इनके स्वागत की परमिशन देने की अपील की है। अनुमति मिलते ही जिला प्रशासन मेहमानों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ घाट पर हाट लगाया जायेगा। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी कर लिये गये हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse