टीम एबीएन, सिमडेगा/ रांची। जिला में नक्सली संगठन पीएलएफआई का आतंक सिर चढ़कर बोल रहा है। नक्सलियों का झारखंड बंद और मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला में अलर्ट तो है लेकिन तमाम सुरक्षा को धता बताते हुए बुधवार देर रात (गुरुवार अहले सुबह 2 बजे) सिमडेगा में नक्सलियों का उत्पात देखने को मिला। यहां रेलवे कंस्ट्रक्शन साइट पर नक्सलियों ने गाड़ियों को जलाया। सीएम के दौरे से पहले इस घटना ने पुलिस की चिंता बढ़ा दी है।
23 जनवरी को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का सिमडेगा दौरा है। जिला के अल्बर्ट एक्का स्टेडियम से वो खतियानी जोहार यात्रा करने वाले हैं। सीएम के आगमन को लेकर प्रशासन सजग है। इधर, 22 जनवरी को नक्सलियों के झारखंड बंद को देखते हुए पुलिस मुख्यालय से सभी जिला के एसपी को अलर्ट रहने के भी निर्देश दिए गए हैं। लेकिन उग्रवादी घटना के तुरंत बाद माओवादियों का बंदा फिर सीएम का कार्यक्रम, ऐसे में पुलिस की पेशानी बल जरूर आ गए हैं। इसको लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर और सतर्कता बढ़ाने की कवायद की जा रही है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse