टीम एबीएन, लोहरदगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की परीक्षा पे चर्चा से पूर्व लोहरदगा में बच्चों के बीच विशाल आर्ट एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन मनोहर लाल अग्रवाल विद्या मंदिर प्लस टू विधालय किया गया । ताकि विद्यार्थी उत्सवपूर्ण और हल्के माहौल में अपनी परीक्षाएं दे सकें।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से लोकसभा सांंसद सुदर्शन भगत,पूर्व विधानपार्षद प्रवीण सिंह, प्रांत संघ चालक सचिदानंद अग्रवाल, क्षेत्रीय चेंबर ऑफ कॉमर्स उपाध्यक्ष राजेश महतो,जिला सचिव राकेश सिन्हा,जिला अध्यक्ष भाजपा मनीर उराँव, एल जी एस एस सी पी यादव अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुभारंभ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण ,दीपप्रज्वलन, एवं पुष्प अर्पित कर की गई। अतिथियों को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर किया गया।
प्रतिभागी विधालय स्मृति चिन्ह देकर आभार जताया गया। प्रतियोगिता में 500 से अधिक बच्चे शामिल हुए। प्रतियोगिता में एमबी डीएवी, शिला अग्रवाल विधा मंदिर लोहरदगा, मनोहर लाल अग्रवाल विधा मदिंर +2 विधालय, ग्रेटर त्रिवेणी पब्लिक स्कूल ,केंद्रीय विधालय,मंजूरमति उच्च विधालय,शिशु विधा मंदिर लोहरदगा, एम एल ए महिला महाविद्यालय भाग लिया। विधालय के 9 और 10 एवं महाविद्यालय के 12 कक्षा तक के बच्चे शामिल हुए।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान एमबी डीएवी की स्तुति राज सिंह ,द्वितीय स्थान मंजूमति विधालय के दिपक कुमार साहू,तृतीय स्थान मेघा कुमारी एमबी डीएवी प्राप्त किए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांंसद सुदर्शन भगत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी को विधार्थियों से विशेष लगाव है और समय समय पर स्वयं बात करते हैं।इसबार उन्होंने इग्जाम वारियर्स पर किसी प्रकार का मानसिक दबाव न हो इसलिए परिक्षा से पूर्व उत्सव जैसा माहौल प्रदान करने की आग्रह सभों से की है। हम सभी लोगों की जिम्मिवारी है कि हम विधार्थियों को साकारात्मक एवं तनाव मुक्त वातावरण दें।दसवीं और बारहवीं के बच्चों का परिक्षा भविष्य के लिए एक दिशा तय करती है और भविष्य बेहतर हो ऐसा माननीय मोदी जी की सदैव बेहतर प्रयास रहा है। हमसभी जानते सभी के अंदर में विभिन्न प्रकार के हूनर होते है जिससे भविष्य में आधार बनाकर स्वालंबन से जुड़ जाते है तथा सामूहिक भागीदारी हमारी संस्कृति की ओर भी ध्यान आकृष्ट कराता है।
प्रवीण सिंह ने कहा कि परीक्षा के
पहले आत्मविश्वास को जागृत करना बहुत जरूरी प्रतियोगिता प्रतिस्पर्धा में मदद करती है। सचिदानंद अग्रवाल ने कहा कि आर्ट एवं पेंटिंग प्रतियोगिता हमें अपनी संस्कृति से जुड़ाव एवं मानव विचार को प्रकट करने का माध्यम बनाते हैं। राजेश महतो ने कहा प्रतियोगिता में शामिल होने से बच्चे का आत्मविश्वास मजबूत होता है।
सीपी यादव ने कहा कि परिक्षा पर चर्चा एवं आर्ट प्रतियोगिता में सामूहिकता में भागीदारी बच्चों में राष्ट्र के प्रति एकता की भावना एवं उद्देश्य को जगाता है। कार्यक्रम में स्वागत भाषण आयोजक विद्यालय मनोहरलाल अग्रवाल विद्या मंदिर प्लस टू के प्रधानाचार्य उत्तम मुखर्जी व धन्यवाद अनिल उरांव कार्यक्रम संयोजक ने की। कार्यक्रम के सह संयोजक पशुपति नाथ पारस, और दिलीप पटनायक,सजल कुमार व निर्णायक मंडली में देवानंद, विनोद सोनी, हरिओम प्रजापति, अवनी वर्मा, सत्यकेतु प्रजापति भी शामिल रहे।
कार्यक्रम में ब्रजबिहारी प्रसाद, कृष्णा प्रसाद, चंद्रशेखर प्रसाद, राकेश सिन्हा, स्नेह कुमार, शोभा देवी, अजय अग्रवाल, केशव पाठक, राघव राणा, राजमोहन राम, कलावती देवी, सामेला भगत, संगिता देवी, नीरज नलिन, हर्षनाथ महतो, राजकुमार वर्मा, बालकृष्णा सिंह, जगनंदन पौराणिक, विश्वजीत शाहदेव, मनिष शिखर, पवन कुमार, अशोक साहू, विपिन कुमार दास, परमेंद्र सिंह, धनेश्वर पांडेय, मीना बाखला, भारती सिन्हा, प्रकाश नायक, बृजनंदन यादव, दिने कुमार, अमन कुमार, सुधांशु कुमार सहित अन्य शामिल हुए।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse