टीम एबीएन, भंडरा। भंडरा के बाल विकास परियोजना कार्यालय में आंगनबाड़ी केंद्रों में वितरण के लिए आया बच्चों का स्वेटर बोरे में बंद पड़ा है। कार्यालय में बंद स्वेटर के बोरियों को अबतक आंगनबाड़ी केंद्रों में डिस्पैच नहीं किया गया है। यही वजह है कि ठंड के बावजूद केन्द्र आने वाले छोटे-छोटे बच्चे ठिठुरने को विवश हैं।
समय से अगर स्वेटर मिल जाता तो बच्चों को इस शीतलहरी ठंड में राहत मिल जाता। दो दिन पूर्व ही यह स्वेटर यहां डंप किया गया है। लेकिन इसे वितरण की प्रक्रिया अबतक शुरु भी नहीं की गयी है। इस संदर्भ में महिला प्रवेक्षिका नीलम मिंज से पूछे जाने पर कहा कि दो दिन पूर्व ही स्वेटर मिला है। दो तीन दिनों में बांट दिया जायेगा।
अब सवाल यह उठता है कि विलंब से अगर स्वेटरों की आपूर्ति हुई तो क्या इसका वितरण भी विलंब से ही होना चाहिये। ठंड खत्म होने की स्थिति में है, स्वेटरों का वितरण अगर समय रहते हो जाता है तो ठंढ से परेशान बच्चों को थोड़ी राहत मिल जाती।
बता दें कि भंडरा प्रखंड में सीडीपीओ का पद खाली पड़ा है। पूर्व सीडीपीओ कुमुदिनी लकड़ा रिटायर हो चुकी है। इसके बाद विभाग में मनमानी जारी है।जिसका खामियाजा बच्चों को भुगतना पड़ रहा है। फिलहाल क्षेत्र के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में गरीब बच्चे स्वेटर मिलने की बाट जोह रहे हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse