टीम एबीएन, बड़कागांव। बड़कागांव पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध कोयला खनन एवं ढुलाई के विरुद्ध छापामारी तेज कर दी गई है। इसी आलोक में बीती रात पसरिया घाटी से अवैध कोयला लदा दो ट्रैक्टर जप्त किया गया। बड़कागांव थाना कांड संख्या 30/ 23 धारा 414, 34 भादवी 30 (2) कोल माइन्स एक एवं 33 वन अधिनियम के तहत दोनों ट्रैक्टर मालिक एवं चालक सहित दो-तीन अन्य लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।
छापामारी अभियान में थाना प्रभारी विनोद तिर्की, एसआई अभय कुमार एवं सशस्त्र पुलिस बल के जवान शामिल थे। वहीं दूसरी ओर थाना क्षेत्र के बादम-रूदी जंगल के रहरिया टांड़ से डंप किया गया लगभग 10 टन कोयला जप्त किया गया। जप्त कोयले को बड़कागांव थाना लाया गया। इस अभियान में भी थाना प्रभारी विनोद तिर्की, एसआई शैलेंद्र कुमार सहित अन्य पुलिस के जवान शामिल थे। थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने कहा कि क्षेत्र में लगातार अवैध कोयला खनन एवं ढुलाई के विरुद्ध छापामारी जारी रहेगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse