कोडरमा में सड़क सुरक्षा जागरूकता सप्ताह : रन फॉर रोड सेफ्टी का आयोजन

 

  • उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त समेत अन्य आला अधिकारी-कर्मी हुए शामिल
  • उपायुक्त आदित्य रंजन का जिलेवासियों से अपील…सड़कों पर लगे यातायात संबंधी नियमों का पालन करने के साथ साथ बाइक सवार हेलमेट पहने और तेज गति में वाहन न चलाएं

टीम एबीएन, कोडरमा। जिला परिवहन कार्यालय कोडरमा द्वारा आमजनों के बीच सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के संदेशों के प्रति जागरूक करने को लेकर रन फॉर  रोड सेफ्टी (मैराथन दौड़) का आयोजन किया गया। सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत आयोजित रन फॉर रोड सेफ्टी में उपायुक्त श्री आदित्य रंजन, पुलिस अधीक्षक श्री कुमार गौरव, उप विकास आयुक्त श्री ऋतुराज समेत अन्य आला अधिकारी व कर्मी शामिल हुए । समाहरणालय से रवाना यह रन फॉर रोड सेफ्टी (मैराथन दौड़) कोडरमा बाजार होते हुए बजरंगबली चौक पहुंचा, जहां से जयनगर डोमचांच मार्ग होते हुए वापस समाहरणालय पहुंचा। इस मौके पर लोगों से सड़क सुरक्षा से जुड़े नियमों का अनुपालन करने की अपील की गई और यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक भी किया गया।

उपायुक्त श्री आदित्य रंजन ने कहा माननीय मुख्यमंत्री व परिवहन मंत्री के मार्गदर्शन पर पूरे राज्य समेत जिला में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान मनाया जा रहा है। इसी के तहत आज रन फॉर रोड सेफ्टी का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों की अनदेखी के कारण हर महीने 8 से 10 लोगों की जान चली जाती है और खासकर इसमें ऐसे बाईक चालक शामिल होते हैं जो हेलमेट का उपयोग नहीं करते हैं। ऐसे में रन फॉर रोड सेफ्टी के जरिए लोगों से यातायात नियमों के अनुपालन करने की अपील की गई है। 

उपायुक्त महोदय ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि कार सवार लोग सीट बेल्ट का प्रयोग करें, शराब का सेवन कर वाहन ना चलायें, दो वाहनों के बीच उचित दूरी बनाकर चलें और सड़कों पर लगे यातायात संबंधी नियमों का पालन करने के साथ साथ बाइक सवार हेलमेट पहने और तेज गति में वाहन न चलाएं।

वहीं एसपी कुमार गौरव ने कहा कि सड़क सुरक्षा अभियान के तहत जागरूकता और कार्रवाई दोनों जरूरी है। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक नियमों को जानते हुए भी लोग उन नियमो की अनदेखी करते है और जान गवां बैठते हैं। उन्होंने कहा कि आमजन अपने व्यवहार में बदलाव लायें और यातायात के नियमों का पालन करें। बता दें कि जिले में सड़क सुरक्षा जागरूकता सप्ताह के तहत विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है और आज मैराथन दौड़ के साथ इस अभियान का समापन हुआ।

मौके पर आयोजित रन फॉर रोड सेफ्टी में अनुमंडल पदाधिकारी श्री संदीप कुमार मीणा, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री भागीरथ प्रसाद, गोपनीय प्रभारी श्री जयपाल सोय समेत पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse