टीम एबीएन, कुडू/लोहरदगा। कुडू बस स्टैंड में गुरुवार की शाम हथियारबंद बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी और फरार गये। जख्मी युवक 30 वर्षीय अरबिंद पासवान उर्फ गुड्डू कुडू जामुन टोली निवासी स्व अशोक राम का पुत्र है। जख्मी अरबिंद पासवान को गोली बाएं साइड पेट के पास लगी है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रांची रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार अरविंद कुडू बस बस स्टैंड स्थित शिशु मंदिर के सामने चिकन शॉप चलाने का कार्य करता है। प्रतिदिन की भांति आज भी शाम में वह अपने दुकान में था। लोगों ने बताया कि दो लोग पैदल अरविंद के दुकान के पास खड़े थे। कुछ देर बाद एक ने पिस्तौल निकालकर उस पर फायर कर दिया। गोली उसके पेट मे लगने के बाद वह दुकान से निकलकर भागा। गोली की आवाज और अरबिंद को बेतहाशा भागते देख आसपास के लोग कुछ समझ पाते उससे पहले ही दोनों अपराधी पैदल जामुनटोली की ओर भाग गये। आसपास के लोगों ने बताया कि गोली मारने के बाद दोनों अपराधी पहले से बाइक लेकर जामुन टोली के रास्ते मे खड़े अपने साथी के बाइक में बैठकर तीनों गोली गांव की ओर फरार हो गये।
बताते चलें कि आये दिन कुडू प्रखंड इलाके में हो रहे गोली चालन की घटना के कुडू वासी हलकान है। लोग अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे है। इधर, घटना से आक्रोशित सैकड़ो ग्रामीणों ने कुडू थानां गेट के सामने जमकर बवाल काटा और पुलिस प्रशासन को काफी खरी खोटी सुनायी। वही कुडू अस्पताल में घटना के समय एक भी एम्बुलेंस नही रहने और 108 में कोई रिस्पॉन्स नहीं मिलने से भी ग्रामीण आक्रोशित थे। घायल को कुडू अस्पताल से प्राइवेट वाहन से रिम्स ले जाया गया। कुछ देर बाद जब एम्बुलेंस पहुचने पर उक्त वाहन के पीछे भेजा गया।घटना की सूचना पाकर लोहरदगा के एसडीओ अरविंद लाल, एसडीपीओ बीएन सिंह, इंस्पेक्टर मंटु कुमार, बीडीओ मनोरंजन कुमार, सीओ प्रवीण कुमार सिंह मौके पर पहुंचे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse