सरस्वती पूजा-अर्चना 26 को, प्रतिमा बनाने में जुटे मूर्तिकार

 

संदीप पांडेय

टीम एबीएन, टाटीझरिया। सरस्वती नमस्तुभ्यं वरदे कामरूपिणी। विद्यारंभ करिष्यामि सिद्धिर्भवतु में सदा।। मा सरस्वती की यह मंत्र मुख्य रूप से विद्यार्थियों को पढ़ाई और परीक्षाओं में अंक प्राप्त करने में मदद करता है। कैरियर अपितु शिक्षा आरंभ करने के दौरान इन वैदिक मंत्रों से मा सरस्वती की पुजा अर्चना करने से निश्चय ही सफलता प्राप्त होती है। 

इस वर्ष 26 जनवरी को ही सरस्वती पूजा अर्चना धूमधाम से किया जाना है। जिसको लेकर टाटीझरिया प्रखंड के खैरा झरपो भराजो डहरभंगा टाटीझरिया बेडम डूमर धर्मपुर पंचायत के कई गांव में मूर्तिकार अलग अलग डिजाइन में प्रतिमाओं को बनाने में जुटे हैं। वही झरपो बुधबाजार के दुर्गा मण्डप प्रांगण में भी मूर्तियों को मूर्तिकार द्वारा बनाया जा रहा है। पूजा आते ही मूर्तिकारों के चेहरे पर  खुशियां देखा जाता है।

इस वर्ष माता सरस्वती की पूजा अर्चना करने क्लब के युवा साथियों  विद्यार्थियों को मूर्ति के लिए अतिरिक्त खर्च करना पड़ेगा। 

मूर्तिकार दीपक कुमार, शिवा सिंह, नवीन प्रजापति सहयोगी करण कुमार ने बताया कि प्रतिमाओं की कीमत बीते वर्ष से कुछ अधिक रहेगी। चूंकि प्रतिमा निर्माण में लगने वाली सामग्री 20 से 25% महंगी हो गई है। बांस सखुआ बली पिछले वर्ष 60 में मिला करता था हमलोग इस वर्ष 100 में खरीदे हैं। हर समाग्री की मूल्य में बढ़ोतरी हुई है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse