टीम एबीएन, दारू। हजारीबाग के नूतननगर में संचालित प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र के साथ-साथ ई क्लीनिक का लाभ अब हजारीबाग के आमजनों को मिल पायेगा। ततवन संस्था के माध्यम से वेलकम ई क्लिनिक का विधिवत उद्धघाटन मुख्य अतिथि सदर विधायक मनीष जायसवाल और विशिष्ट अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता ने दीप प्रज्ज्वलित कर और फीता काट कर किया।
विधायक और जिप अध्यक्ष को वेलकम ई क्लिनिक के संचालक सोनी बाला और उज्ज्वल सिन्हा ने पुष्पगुच्छ और माल्यार्पण कर स्वागत किया। ततवन ई क्लिनिक के प्रतिनिधि रामकुमार वर्मा ने बताया कि ततवन ने झारखंड के लोगो तक मेडिकल सुविधाओं का लाभ पहुंचाने की कोशिश की है। राज्य में ई क्लिनिक के माध्यम से दूरदराज बैठे मरीजो को डॉक्टर की सुविधा मिल पायेगा। टेलीमेडिसिन प्लेटफार्म से स्थानीय लोगों के पास भारत के बेहतर अस्पतालों के डॉक्टर की सलाह लेकर अपना उपचार करा सकते हैं। इस क्लीनिक के माध्यम से दिल्ली एमस, गुड़गांव मेदांता, हैदराबाद, बेंगलुरू, पटना पारस हॉस्पिटल, रांची मेडिका जैसे बड़े बड़े हॉस्पिटल के लगभग 200 से अधिक डॉक्टरों की सलाह मरीज ले सकते हैं।
विधायक मनीष जायसवाल ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हजारीबाग शहर में पहली ई क्लीनिक के खुलने से शहर तथा दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को अपनी इलाज कराने में सुविधाएं प्राप्त होगी। मरीज अपना इलाज भारत के अच्छे अच्छे डॉक्टर की सलाह से कर सकते हैं। आज हर व्यक्ति इतना सक्षम नहीं है कि वो अपना इलाज झारखंड से बाहर दूसरे राज्यो में जा कर करा सकते हैं, वैसी स्थिति में लोग ई क्लीनिक में आ कर अच्छे डॉक्टरों की ऑनलाइन सलाह लेकर बेतहर मेडिकल सुविधा ले सकते हैं।
उन्होंने वेलकम ई क्लिनिक के संचालक सोनी बाला सिन्हा और उज्ज्वल सिन्हा को बधाई देते हुए कहा कि आपने जिस सोच के साथ इस कार्य को करने की सोची है आप निस्वार्थ भाव के साथ लोगो को सही सलाहकार डॉक्टर से मरीजो को इलाज करे। जिला परिषद अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता ने कहा कि ऐसे ई क्लिनिक खुलने के सबसे ज्यादा फायदा गरीब परिवार के लोग ले सकते हैं। वैसे परिवार जो आर्थिक कमी के कारण अपना इलाज बड़े और अच्छे डॉक्टर से नही करा सकते हैं। आप ई क्लिनिक में आकर एक बहुत ही छोटी सी डॉक्टर की फीस पर आप हर बीमारी के लिए अच्छे और अनुभवी डॉक्टर की परामर्श लेकर सही इलाज करा सकते हैं।
इस मौके पर मुख्य रूप से दारू प्रखंड जिला परिषद सदस्य गीता देवी, सदर विधायक प्रतिनिधि दिनेश सिंह राठौर, दारू विधायक प्रतिनिधि बलदेव बाबू, अजय साहू, आविनाश सिन्हा, त्रिपुरारी बरियार, संतोष सिन्हा, किशोर सिन्हा, विक्की महतो, शशि प्रजापति, दिवाकर गोस्वामी, पूनम मिश्रा, ज्योत्सेना सिंह, संगीता सिन्हा, मंजू सिन्हा, सुनीता सिन्हा, टूक टूक सिन्हा सहित कई लोग उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse