एबीएन सेंट्रल डेस्क। नवझारखंड फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष किशोरी राणा की प्रेरणा से नवझारखंड फाउंडेशन की बृहन्मुंबई इकाई ने झारखंड भवन बनवाने के लिए मुंबई के उपनगर नायगांव में मुंबई -अमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर यह भूखंड खरीदा है जो मैट्रो और बुलेट ट्रैन से भी जुड़ी हुई जगह है। जिससे मुंबई के साथ-साथ पुणे, सूरत जैसे महानगरों से भी यह जगह सुगमतापूर्वक जुड़ेगा।
झारखंड से कैंसर एवं अन्य जटिल बीमारियों का इलाज के लिए आनेवाले रुग्णों को आवासीय सुविधा बहुत ही सस्ते दर पर मिलेगी। आज इस भूखंड पर मकर संक्रांति पर्व भी मनाया गया और लगभग सैकड़ो समर्पित झारखंडवासियों ने दही -चूड़ा -तिल-गुड़ का सामूहिक भोजन कर सामाजिक समरसता को बल दिया। सबके सहयोग से झारखंड भवन के निर्माण व संचालन की कल्पना की गई है। इस अवसर पर श्री राणा ने कहा कि मुंबई महानगर में रहनेवाले लाखों झारखंडवासियों की आकांक्षा को इस झारखंड भवन से बल मिलेगा।
यहां न केवल झारखंड से इलाज एवं पढ़ाई के लिए आनेवालों को सस्ते दर पर रहने की सुविधा मिलेगी, बल्कि प्रवासी झारखंडी परिवारों को विवाह आदि कार्यक्रमों के लिए मामूली दर पर हॉल इत्यादि की सुविधा भी मिलेगी। मौके पर नवझारखंड फाउंडेशन के उपाध्यक्ष विकास यादव एवं प्रसिद्ध उद्यमी सुखदेव यादव, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्णकालिक कार्यकर्ता राजेश झा समेत अनेक लोगों ने श्री राणा के प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की और उनको हरसंभव सहयोग का वचन दिया।
साथ में बिरसा मुंडा सेवा संघ, झारखण्ड एकता संघ, राणा सेवा समिति आदि संगठनों का सहयोग रहा। साथ ही कार्यक्रम में नव झारखंड फाउंडेशन के राष्ट्रीय सचिव विशवास यादव, महामंत्री अमर सिंह, जिलाध्यक्ष सुखदेव यादव, महिला अध्यक्ष नूपुर गुप्ता, राजेश झा, किशोर कुशवाहा, राजेश सिंह, सुरेंद्र गुप्ता तुलेश्वर यादव, विनोद सिंह, प्रकाश साहू, नरेश यादव, राजेन्द्र शर्मा, संदीप महतो, बैजनाथ महतो, ब्रह्मदेव प्रजापति, राजू महतो आदि कई गण्यमान्य लोग उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse