कटकमदाग में आनंद क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ भव्य समापन

 

टीम एबीएन, कटकमदाग। पसई में आनंद क्रिकेट टूर्नामेंट का मकर सक्रांति के दिन चल रहे  टूर्नामेंट का जोरदार एवं भव्य समापन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संजय राणा और अजय राणा ने फीता काटकर व राष्ट्रीय गान के बाद प्रारंभ किया। 

रविवार को यह क्रिकेट मैच प्रखंड के महुडर बनाम सुल्ताना के बीच फाइनल मैच खेला गया, जिसमें महुडर की टीम ने टॉस जीतकर सुलताना टीम को बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया। सुल्ताना की टीम बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर 109 रन बना स्की। उसके बाद महुडर की टीम ने 10.3 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। महुडर क्रिकेट टीम के रोहित राम मैच ऑफ द सीरीज रहे। विजेता टीम को आनंद क्रिकेट टूर्नामेंट के अध्यक्ष आनंद राणा ने विजेता टीम को ₹6000 नगद एवं उपविजेता टीम को ₹4000 नगद देकर पुरस्कृत किया गया। 

क्रिकेट टूर्नामेंट के अध्यक्ष ने बताया कि अपने पंचायत में अपने प्रयास से यह मेरा चौथा सीजन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ है। इस तरह का खेल अगर करवाने में इसी तरह का सहयोग मिलता रहे तो हर साल मैच कराने का प्रयास करेंगे। ऐसा खेल करवाने में हमें बहुत खुशी होती है कि प्रखंड अंतर्गत सभी पंचायत से एक दो टीम मैच में भाग लेती है। इससे आने वाले समय में खेल के प्रति लोगों का जागरूक करने का इससे बेहतर तरीका कुछ नहीं है। इस मैच को देखने के लिए प्रखंड से सैकड़ों लोगों को मैदान के चारों तरफ भीड़ लगी हुई थी। 

इस मौके पर कटकमदाग जिला परिषद सदस्य जीतन राम, प्रखंड प्रमुख कुमारी विनीता, पंचायत समिति सदस्य राम दुलारी यादव, मंजू देवी, पसई पंचायत के प्रभारी मुखिया दिनेश साव, वृंदावन शर्मा, अखिलेश भगत, पसई के पूर्व पंचायत समिति सदस्य  असगर अली, जमाल अहमद, सांसद प्रतिनिधि अजय राणा, शेखर कुमार सिन्हा, मुकेश कुमार, धीरज कुमार राणा, दीपक रोहित, सागर कुमार, शारदा रंजन दुबे के अलावे सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse