टीम एबीएन, चरही (हजारीबाग)। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी चरही तथा कोयलांचल क्षेत्र में रविवार को मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर लोगों ने सुबह स्नान कर भगवान सूर्य देव की पूजा-अर्चना किया। इसके उपरांत दही, चूड़ा, गुड़ और तिलकुट का आनंद लिये। इस अवसर पर इंद्रा के बुध बजार में तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया गया है।
मेले की शुरुआत 14 जनवरी से की गयी है। यहां पर मकर संक्रांति के अवसर पर कई दशकों से मेला लगता आ रहा है। इस मेले में दूर दराज के ग्रामीण सहित हजारीबाग, बरही, रामगढ़, मांडू, कुजू इत्यादि से आये दुकानदारों ने मेले में दुकान लगाकर अपनी समानों को बिक्री करते हैं। इस मेले में सबसे ज्यादातर लोहे से बनी सामग्रियां और बर्तनों की बिक्री होती है। इसे खरीदने के लिए दूर दराज के लोग इस मेले में पहुंच रहे हैं। साथ ही मेले में लगाये गये झूले का आनंद भी ले रहे हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse