टीम एबीएन, दारू (हज़ारीबाग)। प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है जिसको देखते हुए पुनाई पंचायत के मुखिया अनिल कुमार देव भी पंचयतवासियों की समस्याओं को लेकर काफी सक्रिय हो गये हैं।
रविवार को मुखिया ने पंचायत के टटगावां में जरूरतमंद लोगों के बीच कम्बल का वितरण किया। कम्बल पाकर जरूरतमंद लोगों ने मुखिया को धन्यवाद देते हुए उनका आभार प्रकट किया। इस दौरान मुखिया ने कहा कि पंचायत में हर जरूरमंद व्यक्ति की मदद की जायेगी और किसी को भी तकलीफ नहीं होने दिया जायेगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse