एबीएन सेंट्रल डेस्क। सीडीएस जनरल अनिल चौहान और तीन सेवा प्रमुखों- सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी और नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने शनिवार को सातवें सशस्त्र बल पूर्व सैनिक दिवस पर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर माल्यार्पण किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उत्तराखंड के देहरादून छावनी में सातवें सशस्त्र बल भूतपूर्व सैनिक दिवस समारोह में शामिल होंगे।
रक्षा मंत्रालय के मुताबिक सिंह इसके बाद देहरादून के ही जसवंत मैदान में पूर्व सैनिकों की एक रैली को भी संबोधित करेंगे। इसके अलावा सिंह भारतीय सेना और क्लॉ ग्लोबल की संयुक्त खेल पहल सोल ऑफ स्टील एल्पाइन चैलेंज की भी शुरुआत करेंगे और देहरादून में कार रैली को हरी झंडी दिखायेंगे।
रक्षा मंत्रालय के मुताबिक राजनाथ सिंह शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने तथा भारत के सशस्त्र बलों की समर्पित सेवा के प्रति कृतज्ञता जताने के लिए निर्मित शौर्य स्थल देश को समर्पित करेंगे।
उल्लेखनीय है कि सशस्त्र बल पूर्व सैनिक दिवस प्रथम भारतीय कमांडर-इन-चीफ फील्ड मार्शल केएम करियप्पा की सेवाओं की मान्यता और सम्मान में मनाया जाता है। वो 14 जनवरी 1953 को सेना से सेवानिवृत्त हुए थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse