टीम एबीएन, बड़कागांव। प्रखंड के प्रथम आयुर्वेदिक चिकित्सक 85 वर्षीय वैद्य शिव शंकर प्रकाश मेहता का निधन हो गया। 12 जनवरी की रात उन्होंने अंतिम सांस लिया। 13 जनवरी को अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में भारी संख्या में लोग शामिल हुए। मुखाग्नि बड़े पुत्र अरुण कुमार ने दिया। उनके निधन पर बड़कागांव प्रखंड में शोक का माहौल है। वैद्य शिव शंकर प्रकाश मेहता अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र, दो पुत्री समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गये।
शोक व्यक्त करने वालों में मुख्य रूप से पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, डॉक्टर बालेश्वर महतो, विनोद सिन्हा, संजय गुप्ता, महेंद्र प्रजापति, कृष्णा प्रसाद, बालेश्वर चौरसिया, मनोज गुप्ता, जगदीश साव, जसवंत राय, दिनेश प्रसाद, मुखिया रंजीत कुमार, सुरेंद्र कुमार दांगी, विजय खंडेलवाल सहित कई लोग शामिल थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse