टीम एबीएन, रांची। हिन्दू जागरण मंच ने नये कार्यकर्ताओं का सृजन व अभिनंदन कार्यक्रम मोराबादी के मान्या पैलेस में किया और कुछ नये कार्यकर्ताओं को संगठन में प्रदेश अध्यक्ष ने कुछ दायित्व मनोनीत किया। जिसमें मनोज सिंह को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य दिलीप कुमार राय, सोनु कुमार सिंह, रौशन कुमार, सुनील सिंह, हरि प्रसाद शर्मा, महानगर कार्यकारिणी में विकास चौधरी, मनीष पांडेय, राहुल सिंह राजपूत, दीपक चंद, अभिषेक वर्णवाल, अभिजीत सिंह, सिद्धांत प्रताप, सूरज सिंह के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सदस्यता ली।
मौके पर हिंदू जागरण मंच के झारखण्ड बिहार के क्षेत्रीय संगठन मंत्री डॉ सुमन ने कहा - पुराना नीव, नया निर्माण।
हिंदू जागरण मंच संगठन विस्तार हेतु नये कार्यकर्ताओं का सृजन व अभिनंदन आयोजित कार्यक्रम में सम्बोधित करते हुए डॉ सुमन कुमार ने कहा कि व्यक्ति जितना मजबूत होगा, समाज उतना ही सशक्त होगा और समाज जितना सशक्त होगा राष्ट्र उतना ही निर्भीक और मजबूत होगा। सामाजिक एकता के लिए संगठन की आवश्यकता है। पुराना नीव में ही नया निर्माण करना होगा। संगठन विस्तार के लिए हमें निस्वार्थ कार्यकर्ता की आवश्यकता है। संगठन निर्माण किसी एक व्यक्ति से नहीं होता और ना ही एक व्यक्ति का कार्य है बल्कि असंख्य कार्यकर्ताओं की आवश्यकता होती है।
व्यक्ति को समाज व राष्ट्र हित में अपने जीवन को स्वाहा करना ही चाहिए। सिर्फ सामान्य जीवन से काम नहीं चलेगा बल्कि आगे बढ़कर धर्म ध्वजा को थामना पड़ेगा। राष्ट्र धर्म से बड़ा और दूजा कोई धर्म नहीं। राष्ट्र सुरक्षित रहेगा तभी हमारा धर्म सुरक्षित रह पाएगा। अतः राष्ट्र सेवा, मा भारती के जयघोष में जीवन को लगायें।
चुनौतियों का एकमेव समाधान, संगठन गढ़े चलें
भारत को हड़पने के लिए चारों दिशाओं से षड्यंत्र किये जा रहे हैं। राष्ट्र के सामने कई चुनौतियां हैं जिससे निपटने के लिए हम सभी को आगे आना होगा। संगठन ही एकमेव समाधान है सभी चुनौतियों से लड़ने के लिए। हम सभी को आपसी मतभेदों व छोटी छोटी मनमुटाओं को भूलना ही होगा। आज भारतभूमि त्याग मांगता है। अपने राष्ट्र को बचाने के लिए हमें आगे आना होगा।
राष्ट्र व धर्म की रक्षा पहली प्राथमिकता
हिंदू जागरण मंच भारतभूमि को सर्वोच्च शिखर तक ले जाने के पवित्र विचारों से कार्यशील है। धर्म व राष्ट्र की रक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। दूसरों का अपमान या नुकसान हमारा संस्कार नहीं है। हम किसी के प्रति हिंसा का भाव नहीं रखते ठीक उसी अनुरूप हम अपने राष्ट्र व धर्म के प्रति अपमान भी बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं। पूरे विश्व को हमने अपना परिवार माना है। हमारे पूर्वजों ने धर्म विस्तार के लिए कभी खुनखराबा नहीं किये हैं। हमारा धर्म व राष्ट्र दुनिया में अनूठा है। हमें अपने धर्म व राष्ट्र के प्रति गर्व होना चाहिए। इस अनमोल विरासत को संभालने की जिम्मेदारी सबकी है।
सामाजिक जागरूकता के लिए युवा आगे आयें
किसी भी समाज के लिए युवा शक्ति विशेष मायने रखती है। हिंदू जागरण मंच देश के युवाओं से अपील करती है, सामाजिक जागरूकता व देशहित में युवा आगे आएं। अपने स्वर्णिम विरासत को संजोने, संभालने के लिए युवा नेतृत्त्व व युवा कार्यकर्ताओं की फ़ौज की आवश्यकता है। हमारे पूर्वजों का इतिहास स्वर्णिम अध्याय का है लेकिन आजादी व विभाजन कालखंड में हमारी स्वर्णिम अतीत को मलिन कर दिया गया है। अब हमारी जिम्मेवारी ऐसे में बढ़ जाती है कि हम अपने सुनहरे अतीत के बारे में समाज को जागरूक करें। युवाओं के माध्यम से हम समाज को जागरूक व शिक्षित करना चाहते हैं। अतः युवा शक्ति मृग तृष्णा में ना भटकें। युवा शक्ति राष्ट्र की पूंजी है।
राष्ट्रीय चेतना का संचार हो : लाल ऋषि नाथ शाहदेव, प्रदेश अध्यक्ष, हिंदू जागरण मंच
राष्ट्रीय चेतना और ज्वार का संचार करना हमारा मुख्य उद्देश्य है। अपना कोई स्वार्थ नहीं वरन् राष्ट्र और राष्ट्रीयता की रक्षा करना रहा है। अपने मानबिन्दुओं के रक्षा के लिए समाज को जागृत करके इसमें राष्ट्रीय ज्वाला का संचार करने का कार्य करना ही हमारा लक्ष्य है हमारा कोई दुश्मन नहीं लेकिन हम गद्दारों को बख्शेंगे भी नहीं। भारत में रह कर भारत के खिलाफ नारे लगाने वालों को हम पर्दाफाश करते रहेंगे। भारत में यदि रहना है तो यहां के रंग यहां के संस्कृति में खुद को रंगना ही होगा और घर में रहकर घर के खिलाफ ही विषवमन नहीं चलेगा, घर फोड़ने और तोड़ने की साजिश नहीं चलेगी। हम हिन्दू समाज को ऐसे साजिशों को मुहतोड़ जवाब देना ही होगा।
हिन्दू जागरण मंच (युवा वाहिनी) के प्रदेश संयोजक विक्रम शर्मा ने कहा कि सनातन धर्म की रक्षा के लिए हम सभी संगठित, सक्रिय, जागृत और सुरक्षित रहने को कहा। मौके पर बिनोद पाण्डेय, राजबल्लभ शर्मा, सत्येन्द्र सिंह समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse