टीम एबीएन, दारू (हजारीबाग)। प्रखंड के किसान अपनी धान की फसल की बिक्री को लेकर काफी परेशान है। प्रखंड में तीन पैक्स है जिनमे दारू खैरिका, रामदेव खैरिका के कवालु पैक्स ब्लैकलिस्ट हो चुके है जबकि तीसरे महेशरा पैक्स को किसानों से धान खरीदगी को लेकर स्वीकृति नही मिली है। इनमें से दारू खैरिका पैक्स वर्षो पहले ब्लैकलिस्ट हो चुकी है जबकि रामदेव खैरिका पैक्स के संचालक पर पिछले वर्ष की धान खरीदगी में तीस लाख का गबन का आरोप है जिसके कारण इस पैक्स को भी ब्लैकलिस्टेड कर दिया गया है।
महेशरा पैक्स के संचालक धान खरीदगी की स्वीकृति के लिए प्रयास कर रहे हैं। इस बीच अपनी फसलों को काट चुके किसान काफी परेशान है। पैक्स में उनसे धान नही लिया जा रहा है जबकि बाहर धान को बेचने पर मात्र 13 से 14 रुपये किलो ब्यापारी धान की खरीदारी कर रहे है। यहां के कुछ किसानों के मोबाइल में मेसेज आ रहा है कि इचाक प्रखंड के खैरा पैक्स में धान जमा कर दे। किसानों का कहना है कि प्रखंड के दिग्वार पंचायत से खैरा की दूरी 25 से 30 किलोमीटर है जितना धान की कीमत मिलेगी उसमें काफी पैसा किराया में खर्च हो जायेगा ऐसे में उन्हें समझ नही आ रहा है कि धान का क्या करे।
किसानों के पास धान को रखने की जगह नही है जिस कारण धान खराब हो रहे है सड़ रहे हैं। पैक्स से जुड़े लोगों का कहना है कि कुछ दिन पूर्व जिले की उपायुक्त के साथ उनकी बैठक हुई थी जिसमे निर्देश दिया गया कि जिन किसानों ने सुखाड़ योजना के तहत फॉर्म भरे है उनसे धान नहीं लिया जाय ऐसे निर्देश के बाद भी पैक्स से जुड़े लोग असमंजस में है कि वे क्या करे यदि वह ऐसे किसानों से धान लेते है तो उनपर करवाई कर दी जाती है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse