टीम एबीएन, कोडरमा। आईसीडीएस के निजीकरण के खिलाफ और आंगनबाड़ी सहित सभी योजना कर्मियों को न्यूनतम 26 हजार मानदेय देने की मांग पर और संसद के बजट के सत्र में योजना कर्मियों के हक में सांसदों द्वारा आवाज उठाने के लिए आॅल इंडिया फेडरेशन आफ आंगनबाड़ी वर्कर्स एंड हेल्पर (आइफा सीटू) के देशव्यापी आह्वान पर देश के सभी सांसदों के यहां प्रदर्शन करने के तहत शुक्रवार 6 जनवरी को कोडरमा सांसद और केन्द्रीय शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी के सांसद आवास पर प्रदर्शन की तैयारी को लेकर बुधवार को झारखंड राज्य आंगनबाड़ी सेविका सहायिका संघ (सीटू) की जिला स्तरीय आनलाइन बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शोभा प्रसाद और संचालन जिला सचिव वर्षा रानी ने किया।
बैठक में तय किया गया कि शुक्रवार को एक बजे दिन में दुर्गा मंडप चाराडीह से सांसद आवास तक एक जुलूस निकाला जायेगा। बैठक में मार्गदर्शन के लिए उपस्थित सीटू के राज्य सचिव संजय पासवान ने कहा कि सरकार द्वारा सेविका सहायिका से सभी सरकारी योजना का काम कराने के बावजूद पिछले पांच सालों में केन्द्र सरकार ने सेविका सहायिका का मानदेय एक रुपए भी नहीं बढ़ाया है, जबकि महंगाई बढ़ने के कारण सभी चीजों के दामों में बेतहाशा वृद्धि हुई है। आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण मटका और पोषण वाटिका के नाम पर आईसीडीएस को समाप्त करने की साजिश की जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष मीरा देवी ने कहा कि राज्य सरकार के द्वारा मानदेय बढ़ाने के बाद भी सेविका सहायिका को बढ़ा हुआ मानदेय नहीं दिया जा रहा है। चार माह से पोषाहार और मानदेय नहीं मिलने के कारण आंगनबाड़ी केंद्र चलाना मुश्किल हो गया है।
बैठक में उर्मिला देवी, कुमारी संतोषी, संध्या वर्णवाल, चिंतामणी देवी, कुमारी सरिता, बेबी देवी, आशा यादव, निलम यादव, कविता यादव, सुजाता, , पिंकी कुमारी, रिंकी देवी, गूंजा देवी, बबीता देवी, किरण देवी, संतोषी देवी, रीना देवी, रेखा कुमारी, अनीता देवी, श्रुति कुमारी, अंजु, लीला देवी, प्रभा, सहित दर्जनों सेविका सहायिका आनलाइन बैठक में शामिल हुई।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse