2023 में झारखण्ड को मिलेंगी कई सौगातें

 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड को तीन और एयरपोर्ट साल 2023 में मिलने वाला है। इसमें दुमका, बोकारो और टाटा शहर को शामिल किया गया है। जहां से इसी साल हवाई उड़ान शुरू हो जायेगी। इसके साथ झारखंड में 5 एयरपोर्ट होगा। क्योंकि रांची और देवघर के पास पहले से अपने हवाई अड्डे हैं। वहीं इन तीनों दुमका, बोकारो और टाटा एयरपोर्ट पर विमान परिचालन की तैयारी है और उड़ान शुरू करने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है।

वहीं साल 2023 में झारखंड को सड़क, एक्सप्रेस-वे और फ्लाइओवर की भी ढेरों सौगात मिलनेवाली है। राजधानी रांची के अलावा राज्य के कई व्यस्ततम शहरों को फ्लाइओवर के जरिए जाम से मुक्ति की कोशिश की जायेगी।

वहीं हाईकोर्ट के नये भवन, राज्य के मंत्रियों के लिए बंगला, आईएमए की बिल्डिंग के साथ एयरपोर्ट चालू होने की स्थिति बन रही है। वहीं केंद्र सरकार की तरफ से झारखंड को ओरमांझी-जैनामोड़ एक्सप्रेस-वे मिल गया है। वहीं संबलपुर-रांची एक्सप्रेस-वे को भी केंद्र सरकार की तरफ से हरी झंडी दिखा दी गयी है।

वहीं नये साल में रांची रिंग रोड का कार्य भी पूरा हो जायेगा। इसके पूरा होते ही बड़े वाहनों को शहर में प्रवेश की जरूरत नहीं होगी। इसके साथ ही राजधानी को जयपाल सिंह स्टेडियम और रविंद्र भवन की सौगात भी मिलेगी। वहीं रांची में रांची कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर भी शुरू हो जाने की उम्मीद है। इसके साथ ही प्रदेश को कई और परियोजनाओं का तोहफा मिलनेवाला है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse