आशीर्वाद बेदिया ने अधिवक्ताओं के बीच बांटी 1500 डायरियां

 

टीम एबीएन, रांची। रांची जिला बार एसोसिएशन के वरीय सदस्य अधिवक्ता आशीर्वाद बेदिया ने नये वर्ष के अवसर पर 1500 अधिवक्ताओं के बीच लॉमेंस की लीगल डायरियों का वितरण किया। इस अवसर पर श्री बेदिया ने कहा कि वह शुरू से ही अधिवक्ता हित में कार्य करते आ रहे हैं इसी कड़ी में अधिवक्ताओं के बीच वह डायरियों का वितरण कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि डायरी अधिवक्ताओं के लिए काफी जरुरी होता है। डायरी में सभी अधिवक्ता पूरे साल के केस का लेखा जोखा करते हैं। उन्होंने कहा कि वह आगे भी अधिवक्ता हित में इस तरह के कार्य करते रहेंगे। उल्लेखनीय है कि श्री बेदिया के द्वारा निजी खर्च पर डायरियों का वितरण किये जाने की रांची बार के अधिवक्ता काफी प्रशंसा कर रहे हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse