टीम एबीएन, टाटीझरिया (हजारीबाग)। कुहासे की चादर में दिन भर टाटीझरिया लिपटा रहा। दिनभर सूर्य का दर्शन नहीं हुआ। ठंड का प्रकोप काफी बढ़ा देख प्रेस क्लब ने अलाव की व्यवस्था की। इससे चौक पर आने-जाने वाले राहगीरों को ठंड से राहत मिली। जिसने भी अलाव जलते देखा, थोड़ी देर के लिए रुक कर इसकी तपिश ले ली।
प्रेस क्लब के संरक्षक एमके पाठक, अध्यक्ष राजू यादव, सचिव सोनू पांडेय, कोषाध्यक्ष महेश अग्रवाल ने इसकी व्यवस्था की। अलाव का आनंद लेने भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र यादव, कैलाशपति सिंह, योधी यादव, अमरेश सिंह, अरुण सिंह, सहदेव यादव, रोहित पटेल, अनिल प्रसाद, रजनीकांत चौधरी, अजय सिंह, अर्जुन राणा प्रमुख थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse