अखबार विक्रेता संघ ने केक काटकर किया नये साल का स्वागत

 

  • हमलोगों की एकजुटता ही संगठन का बल है : गोपाल प्रजापति

टीम एबीएन, पलामू/ रांची। पलामू जिला अखबार विक्रेता संघ ने केक काटकर नये साल का स्वागत किया। मौके पर मौजूद होकरों ने एक दूसरे को नये साल के शुभकामना दीया। संघ के अध्यक्ष गोपाल प्रजापति ने कहा कि हम लोगों की एकजुटता ही संगठन का बल है। हम सभी एकजुट होकर संगठन को और मजबूत बनायें। 

साथ ही साथ हम सभी अपने सुख-दुख को एक दूसरे से बांटने का काम करें। श्री प्रजापति ने कहा कि करोना कॉल के दौरान हम सभी की स्थिति अच्छी नहीं थी। इसके बावजूद हम लोग अखबार वितरण का काम नहीं छोड़े थे। उन्होंने सरकार से मांग किया कि हम हॉकरों के ऊपर विशेष ध्यान दिया जाये और हम सभी का ग्रुप बीमा कराया जाये। 

मौके बीरेंद्र प्रजापति सचिव, मनोज प्रजापति, कोषा अध्यक्ष, जोगेंद्र तिवारी, रवींद्र दुबे, भुनेश्वर प्रजापति, युगल प्रजापति, सतीश कुमार, प्रवीण कुमार, जितेन्द्र कुमार, मुकेश कुमार, मनोज गुप्ता, राजा पाण्डेय, अमित राज, पंकज सिंह, आशुतोष पाण्डेय एवं सभी अखबार विक्रेता और एजेंट सर्कुलेशन के लोग मौजूद थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse